Betul News : आंख मूंदकर प्रेस नोट जारी कर रही पुलिस, नाबालिग दुराचार पीड़ित के माँ का नाम कर दिया उजागर

Betul News: Police blindly issuing press notes, negligence raising serious questions

Betul News : बैतूल जिले की पुलिस इन दिनों बिना तथ्यों की जांच किए प्रेस नोट जारी करती नजर आ रही है। लगातार सामने आ रही गलतियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिन प्रेस नोटों को पुलिस की आधिकारिक और विश्वसनीय जानकारी माना जाता है, उनमें ही तथ्यात्मक और कानूनी चूक दिखाई दे रही हैं।

हाल ही में कोतवाली थाना क्षेत्र के चंद्रशेखर वार्ड में हुई चोरी की घटना के खुलासे संबंधी प्रेस नोट में पुलिस ने ऐसी गलती कर दी, जिसने पूरे मामले की गंभीरता पर प्रश्नचिह्न लगा दिया। प्रेस नोट में चोरी की घटना वर्ष 2025 की बताई गई, जबकि घटना वर्ष 2026 की थी। सवाल यह है कि क्या प्रेस नोट जारी करने से पहले उसकी एक बार भी जांच नहीं की जाती?
इससे भी अधिक गंभीर मामला सारणी थाना क्षेत्र में सामने आया, जहां नाबालिग से दुष्कर्म के प्रकरण में जारी प्रेस नोट में पुलिस ने नाबालिग की मां का उल्लेख कर दिया। कानून स्पष्ट रूप से नाबालिग पीड़ित की पहचान उजागर करने पर रोक लगाता है। ऐसे में मां का नाम सार्वजनिक करना भी पहचान उजागर होने का कारण बन सकता है। यह केवल टंकण त्रुटि नहीं, बल्कि संवेदनशील मामलों को लेकर बरती गई गंभीर लापरवाही मानी जा रही है।
लगातार हो रही इन गलतियों से यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या पुलिस के प्रेस नोट बिना किसी वरिष्ठ अधिकारी की समीक्षा के जारी किए जा रहे हैं? यदि आधिकारिक दस्तावेजों में ही तथ्यात्मक और कानूनी त्रुटियां होंगी तो जनता पुलिस की सूचना पर कितना भरोसा करेगी?
पुलिस अपराधियों पर नजर रखने का दावा करती है, लेकिन अब जरूरत इस बात की भी है कि अपने ही दस्तावेजों पर नजर रखे। क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही न केवल विभाग की साख को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि कई बार कानूनी विवाद और संवेदनशील मामलों में पीड़ितों के अधिकारों पर भी चोट पहुंचा सकती है। पुलिस की यह “आंख मूंदकर प्रेस नोट जारी करने” वाली कार्यशैली अब सवालों के घेरे में है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन से संपर्क किया लेकिन उन्होंने फ़ोन नही उठाया। इसलिए इस मामले पुलिस का पक्ष नही रख सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button