Raja Raghuvanshi Murder Case : राजा रघुवंशी हत्या मामले की आरोपित सोनम पहली बार मीडिया के सामने आई, कही यह बात
Raja Raghuvanshi Murder Case: Sonam, an accused in the Raja Raghuvanshi murder case, appeared before the media for the first time and made this statement.
Raja Raghuvanshi Murder Case : मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में नया अपडेट सामने आया है। आरोपित सोनम रघुवंशी पहली बार मीडिया के सामने आई है। दरअसल राजा रघुवंशी के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने सवाल खड़े किए थे कि सशर्त जमानत मिलने के बाद आरोपी सोनम रघुवंशी नेपाल भाग गई है इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए।
आरोप के बाद सामने आई सोनम
इस आरोप के बाद सोनम पहली बार मीडिया के सामने आई। मीडिया से चर्चा के दौरान सोनम ने कहा कि मेरे बारे में सब कुछ झूठ बोला जा रहा है। मैं कहीं नहीं गई हूं। मैं शिलांग में ही रहकर जमानत शर्तों का पालन कर रही हूं। सोनम से मीडिया कर्मियों ने इंदौर आने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि वह इंदौर नहीं आएगी कोर्ट ने सशर्त जमानत दी है जिसका पालन कर शिलांग में ही रहेगी।
शादी के बाद गए थे हनीमून
उल्लेखनीय है कि 11 में 2025 को इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की शादी सोनम रघुवंशी हुई थी कुछ दिन बाद वे हनीमून पर मेघालय गए थे। 23 में को दोनों के लापता होने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू कर दी थी।
बेरहमी से कर दी थी हत्या
लापता राजा रघुवंशी की हत्या होने का खुलासा हुआ। जिसमें पत्नी सोनम और प्रेमी की भी भूमिका सामने आई थी। बेरहमी से राजा रघुवंशी की हत्या कर दी थी और उसे खाई में फेंक दिया था।



