Betul Weather News : प्री- मानसून की बारिश से भीगा बैतूल, 16.5 मिमी बारिश दर्ज, तेज गर्मी से मिली राहत
Betul Weather News: Betul drenched by pre-monsoon showers; 16.5 mm of rainfall recorded, bringing relief from intense heat.

Betul Weather News : मंगलवार दोपहर को मौसम का मिजाज बदल गया और बारिश होना शुरू होगी। बारिश के कारण जिले वासियों गर्मी से राहत मिली है।सुबह से धूप खिली थी। दोपहर को अचानक बादल छा गए और बैतूल मुख्यालय पर दोपहर 1:30 बजे बारिश होना शुरू हो गई। लगभग आधे घंटे तक बारिश होते रही।
बारिश के कारण सड़कों से पानी बहने लग गया था। कई जगह सड़कों पर जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई। बैतूल मुख्यालय पर 16.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की है। बारिश से मौसम में ठंडक भूल गई तापमान 36.5 डिग्री दर्ज किया गया। बैतूल जिले में मानसून के 19 से 20 जून तक पहुंचाने की संभावना है। अभी तक एमपी में मानसून ने दस्तक नहीं दी है।
मुलताई, रानीपुर में भी तेज बारिश
इधर मुलताई में भी प्री मानसून की झमाझम बारिश होने के समाचार मिले हैं। तेज बारिश के बाद मुलताई क्षेत्र वासियों ने भी तेज गर्मी से राहत की सांस ली है। जिला मुख्यालय से कुछ ही दूर स्थित रानीपुर क्षेत्र में भी झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया।
बोवनी के लिए और झमाझम बारिश का इंतजार
हालांकि बोवनी के लिए किसानों को और झमाझम बारिश का इंतजार है। मृग नक्षत्र की शुरुआत हुई एक सप्ताह बीत गया लेकिन अभी तक बोवनी करने लायक बारिश नही हुई है। मृग नक्षत्र बीतते जा रहा बोवनी नही होने से किसान बेहद चिंतित है। उल्लेखनीय है कि इस बार खरीफ फसल की बोवनी के लिए 4 लाख 55 हजार 510 हेक्टेयर में बोवनी लक्ष्य रखा है।


