Betul News : प्रसव के लिए भर्ती आंगनवाड़ी सहायिका की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने उपचार में लापरवाही का लगाया आरोप
Betul News: Anganwadi assistant admitted for delivery dies during treatment, family alleges negligence in treatment
Betul News : बैतूल जिला अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती हुई आंगनबाड़ी सहायिका की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने समय पर उपचार नहीं मिलने का गंभीर आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक मुलताई क्षेत्र के करजगाँव निवासी महिला कीर्ति अम्बुलकर की प्रसव पीड़ा होने पर मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती किया था। यहाँ से महिला को शुक्रवार शाम को जिला अस्पताल रेफर किया गया। रात के समय उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतका के पति रामु अम्बुलकर और बड़ी बुआ धनवंती बाई ने बताया कि डॉक्टर में इलाज में लापरवाही बरती गई। कीर्ति को तेज प्रसव पीड़ा हो रही थी डॉक्टर को सीजर ऑपरेशन करने का कहा तो उन्होंने मना कर दिया। डॉक्टर कह रहे थे कि पिछली दो डिलीवरी नॉर्मल हुई है तो तीसरी डिलीवरी भी नॉर्मल होगी। नॉर्मल के इंतजार में सीजर नहीं हुआ और महिला की मौत हो गई। इस पूरे मामले में जांच के बाद मौत का कारण सामने आएगा।इनका कहना है…
महिला के उपचार में कोई लापरवाही नहीं बरती है। डॉक्टरों ने पूरा उपचार दिया है। महिला की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हुई है।
डॉ रूपेश पद्माकर प्रभारी सिविल सर्जन जिला अस्पताल बैतूल



