MP Weather : एमपी में बदला मौसम, बूंदाबांदी के बने आसार, बादलों के कारण तापमान में बढ़ोतरी
MP Weather: Weather changes in MP, drizzle likely, temperature rises due to clouds
MP Weather : कड़ाके की ठंड के बीच एमपी में मौसम ने करवट ली है। लोप्रेसर वाले दो नये सिस्टम एक्टिव होने के कारण बादल छाए है। बादलों के कारण अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान बढ़ा है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 28 नवम्बर तक मौसम ऐसे ही बना रह सकता है। कुछ क्षेत्र में बूंदाबांदी भी हो सकती है। वैसे बहुत अधिक बारिश की संभावना नही है। जिलों में तापमान की स्थति
सोमवार को बैतूल का न्यूनतम तापमान 15.5आ भोपाल 14.0, दतिया 10.4, धार 13.9, गुना 13.6, ग्वालियर 10.6, नर्मदा पुरम 17.3, इंदौर 12.8, खंडवा 13.4, खरगोन 11.6, पचमढ़ी 10.6, राजगढ़ 9.4, रतलाम 14.5, शिवपुरी 12.0, उज्जैन 15.0, छिंदवाड़ा 14.4, दमोह 12.6, जबलपुर 14.5, खजुराहो 10.6, मंडला 13.8, नरसिंहपुर 9.0, नवेगांव 8.1, रीवा 9.9, सागर 14.8, सतना 12.7, सिवनी 16.8, सीधी 12.8, उमरिया 11.0, और मलाजखंड 13.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया है।


