आज 17 नवंबर 2025 का राशिफल: कन्या राशि वालों के घर खुशी का माहौल रहेगा, जाने सभी राशियों का हाल
Horoscope for today, November 17, 2025: Virgos will have a happy home, find out the state of all zodiac signs.
आज 17 नवंबर 2025 दिन सोमवार का राशिफल:
♈ मेष (Aries)
सोमवार को चंद्रमा कन्या राशि में होने से आपकी राशि के छठे भाव में है। आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से तरोताज़ा महसूस करेंगे। परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। कार्यस्थल और व्यवसाय में संतोषजनक प्रगति होगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। दोस्तों और परिजनों का साथ आपको आनंद देगा। वस्त्र-आभूषण की खरीदारी कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। तनाव कम होने से मन प्रसन्न रहेगा।
♉ वृषभ (Taurus)
आज चंद्रमा पांचवें भाव में स्थित है। आज अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा ध्यान लगा पाएंगे। दोपहर बाद परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। बाहर घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। काम में सफलता और यश मिलेगा। भागीदार से सहयोग मिलेगा। अधूरे काम पूरे होंगे। पुराने दोस्तों से बात या मुलाकात हो सकती है।
♊ मिथुन (Gemini)
आज चंद्रमा चौथे भाव में है। ऊर्जा और उत्साह में कमी महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में गति धीमी रहेगी। व्यापार में कोशिशें ज्यादा होंगी, पर लाभ कम मिल सकता है। परिवार में किसी बात पर तनाव हो सकता है। जीवनसाथी से मतभेद की स्थिति बन सकती है। संपत्ति संबंधित कार्यों में रुकावट रहेगी। आकस्मिक धन लाभ संभव है। राजनीति या बौद्धिक बहस से दूर रहें।
♋ कर्क (Cancer)
आज चंद्रमा तीसरे भाव में है। आध्यात्मिक कार्यों के लिए दिन शुभ है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप संवेदनशील रहेंगे। दोपहर बाद किसी बात की चिंता मन को विचलित कर सकती है। ऊर्जा का अभाव रहेगा। परिजनों के साथ मतभेद हो सकते हैं। धन खर्च बढ़ेगा। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रह सकते हैं।
♌ सिंह (Leo)
आज चंद्रमा दूसरे भाव में है। आपकी बौद्धिक क्षमता से लोग प्रभावित होंगे, पर विवादों से बचें। कार्यस्थल पर नया काम मिल सकता है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। दोपहर बाद सावधानी से काम करें। भाइयों से लाभ होगा। आध्यात्मिक प्रगति होगी। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
♍ कन्या (Virgo)
आज चंद्रमा आपकी ही राशि में प्रथम भाव में है। दिन सकारात्मक है। आपकी वाणी से संबंधों में मिठास बढ़ेगी। विचारों की प्रखरता लोगों को प्रभावित करेगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। नौकरी वालों को सहयोग और सम्मान मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर में खुशी का माहौल रहेगा। वाद-विवाद से बचें। सेहत अच्छी रहेगी।
♎ तुला (Libra)
आज चंद्रमा बारहवें भाव में है। स्वभाव में संयम बनाए रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। नियमों से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें। गलत काम परेशानी ला सकता है। किसी भ्रम को आज दूर करने का अच्छा अवसर है। खर्च अधिक रहेगा। स्वास्थ्य में हल्की गिरावट आ सकती है। दोपहर बाद मन प्रसन्न होगा और आर्थिक लाभ मिलेगा।
♏ वृश्चिक (Scorpio)
आज चंद्रमा ग्यारहवें भाव में है। जीवनसाथी की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन अनुकूल है। आय और व्यापार में वृद्धि के योग हैं। मित्रों के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। दोपहर बाद स्वभाव में क्रोध बढ़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। परिवार में अनबन हो सकती है। सिर या जोड़ों में दर्द की आशंका है।
♐ धनु (Sagittarius)
आज चंद्रमा दसवें भाव में है। आपकी योजनाएं सफल होंगी। व्यापार में प्रगति मिलेगी। कार्यस्थल का माहौल अनुकूल रहेगा। पदोन्नति के योग हैं। कार्य की प्रशंसा होगी। परिवार में उत्साह रहेगा। मित्रों से मुलाकात मन को खुश करेगी। यात्रा और पर्यटन के योग हैं। धन लाभ होगा। संतान से शुभ समाचार मिलेगा।
♑ मकर (Capricorn)
आज चंद्रमा नौवें भाव में है। विदेश जाने का प्रयास सफल हो सकता है। विदेश व्यापार में लाभ होगा। धार्मिक यात्रा के योग हैं। काम में प्रगति से मान-सम्मान बढ़ेगा। पिता की ओर से लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन में मतभेद की संभावना है। प्रेम जीवन में असंतोष रहेगा। विद्यार्थी अधिक मेहनत के बाद भी कम सफलता पा सकते हैं।
♒ कुंभ (Aquarius)
आज चंद्रमा आठवें भाव में है। नया कार्य शुरू करने के लिए समय अच्छा है। व्यापार बढ़ाने की योजना बना सकते हैं। बाहर का भोजन न करें। वाणी में संयम रखें वरना विवाद हो सकता है। दोपहर बाद किसी बात से आनंद मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। धार्मिक कार्य या यात्रा का योग है। भाई-बहनों से लाभ होगा। आर्थिक लाभ मिलेगा।
♓ मीन (Pisces)
आज चंद्रमा सातवें भाव में है। साझेदारी से लाभ होगा। कार्यस्थल पर टीम वर्क से काम आसानी से पूरे होंगे। मनोरंजन स्थल पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। दोपहर बाद परिस्थितियों में बदलाव आएगा। नया काम शुरू न करें। यात्रा को टालें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। संतान पर खर्च होगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।



