MP Weather Alert : एमपी के इन जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, बैतूल में तीसरे दिन भी बरसे बादल

MP Weather Alert: Rain alert along with storm in these districts of MP, clouds rained in Betul for the third day also.

MP Weather Alert :  पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मध्य प्रदेश में मौसम बदल गया है। एमपी के अधिकतर जिलों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग में रविवार को जारी किए एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान भोपाल, विदिशा, राजगढ़, उज्जैन, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर जिलों में। रायसेन, सिहोर, इंदौर, देवास, नरसिंहपुर, सिवनी, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, मंदसौर, नीमच, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा जिलों में। गरज- चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
बैतूल में तेज बारिश

बैतूल जिले में बारिश का दौर जारी है। रविवार शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और तेज बारिश होना शुरू हो गई। दिन भर मौसम खुला रहा और शाम को तेज बारिश शुरू हो गई। जिला मुख्यालय के अलावा अन्य स्थानों पर भी बारिश होने के समाचार मिले है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button