Salman Khan : सलमान खान के बयान पर मचा बवाल, बलूचिस्तान का जिक्र पर पाक ने आतंकवादी घोषित किया
Salman Khan: Controversy erupts over Salman Khan's statement, Pakistan declares him a terrorist for mentioning Balochistan
Salman Khan : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनका एक बयान है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक हलकों तक हलचल मचा दी है। रियाद में आयोजित ‘जॉय फोरम 2025’ इवेंट के दौरान सलमान खान ने भारतीय सिनेमा की लोकप्रियता पर बात करते हुए बलूचिस्तान और पाकिस्तान का जिक्र किया, जिसके बाद से ही उनका यह बयान तेजी से वायरल हो गया।
जॉय फोरम में दिया बयान बना विवाद का कारण
दरअसल, रियाद में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय इवेंट में सलमान खान के साथ आमिर खान और शाहरुख खान भी मौजूद थे। बातचीत के दौरान सलमान ने कहा —
“सऊदी अरब में भारतीय फिल्मों की ऑडियंस बहुत बड़ी है, क्योंकि यहां सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि बलूचिस्तान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से भी बहुत लोग काम करने आते हैं।”
उनके इसी बयान को लेकर पाकिस्तान में बवाल मच गया है।
पाकिस्तान की सरकार ने लगाया गंभीर आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान के इस बयान के बाद पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने अभिनेता को ‘एंटी-टेररिज्म एक्ट’ के तहत आतंकवादी घोषित कर दिया है। इतना ही नहीं, उन्हें पाकिस्तान की फोर्थ शेड्यूल लिस्ट में भी शामिल कर लिया गया है — यह सूची उन व्यक्तियों की होती है, जिन पर राष्ट्रविरोधी या आतंक से संबंधित गतिविधियों का शक होता है।
सोशल मीडिया पर बंटे हुए रिएक्शन
सोशल मीडिया पर सलमान खान के बयान को लेकर यूजर्स के दो गुट बन गए हैं।
कुछ यूजर्स ने लिखा — “अच्छा लगा यह जानकर कि सलमान ने बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग बताया।”
वहीं कुछ लोग इसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर राजनीतिक बयानबाजी बताकर आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा — “सेलेब्स को ऐसे संवेदनशील विषयों पर बोलने से पहले सोचना चाहिए।”
भारत में मिला समर्थन, पाकिस्तान में विरोध
जहाँ भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स सलमान के समर्थन में उतर आए हैं, वहीं पाकिस्तान में लोग उनके खिलाफ गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। कई पाकिस्तानी पत्रकारों और नेताओं ने बयान की निंदा करते हुए कहा कि सलमान खान ने “देश की एकता पर सवाल उठाने की कोशिश की है।



