MP Weather Alert : मध्य प्रदेश के 9 जिलों में बारिश की संभावना, वज्रपात का अलर्ट भी जारी

MP Weather Alert: Rain likely in 9 districts of Madhya Pradesh, thunderstorm alert also issued

MP Weather Alert :  उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उसके आस-पास स्थित ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण अब उत्तर-पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास स्थित है। जिसके कारण मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश की संभावना बनी है। मौसम विभाग भोपाल में सोमवार को जारी किए एडवाइजर में बताया कि अगली 24 घंटे के दौरान बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, अनुपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट जिलों में गरज -चमक के साथ बारिश हो सकती है। 

कुछ जिलों में धीरे-धीरे बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक अब कुछ जिलों में ठंड के तेवर भी धीरे-धीरे बढ़ते जायेगे। छतरपुर के नौगांव में 16 डिग्री और खंडवा में न्यूनतम 17 डिग्री पहुंच गया है। यह दोनों जिले मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडे है। जब भी उत्तर भारत में बर्फबारी होगी इसका असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button