आज 20 अक्टूबर 2025 का राशिफल : इन राशि वालों के लिए खुशियों से भरा रहेगा आज दीपावली पर्व, मिलेगा धन का लाभ

Today's horoscope for October 20, 2025: Diwali will be full of happiness for these zodiac signs, they will get financial benefits.

आज 20 अक्टूबर 2025 सोमवार का राशिफल : 

मेष (Aries) –
चंद्रमा आज कन्या राशि में छठे भाव में रहेगा। आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन अनुकूल है। कार्यस्थल पर आपके काम आसानी से पूरे होंगे। आर्थिक लाभ मिलेगा और आप लंबे समय के निवेश की योजना बनाएंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मित्रों व परिजनों के साथ समय सुखद बीतेगा। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। व्यापारी अपने कारोबार को विस्तार देने का प्रयास करेंगे। दान-पुण्य में रुचि बढ़ेगी।

वृषभ (Taurus) –
चंद्रमा आज कन्या राशि में पांचवें भाव में रहेगा। आप मीठी वाणी से लोगों को आकर्षित करेंगे। सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा और चर्चा या विवाद में सफलता मिलेगी। लेखन में रुचि बढ़ेगी। दोपहर के बाद परिश्रम के अनुसार फल कम मिलेगा। पाचन में गड़बड़ी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों पर कार्यभार अधिक रहेगा। व्यवसाय के लिए दिन सामान्य रहेगा।

मिथुन (Gemini) –
चंद्रमा आज कन्या राशि में चौथे भाव में रहेगा। आज भूमि, भवन या वाहन के मामलों में सावधानी रखें। परिजनों से अनबन हो सकती है। संतान की चिंता रहेगी। विद्यार्थियों को अध्ययन में बाधा आ सकती है। आकस्मिक खर्च संभव है। मित्रों से उपहार मिल सकते हैं। बार-बार बाहर जाने से बचें। दोपहर के बाद परिवार के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।

कर्क (Cancer) –
चंद्रमा आज कन्या राशि में तीसरे भाव में रहेगा। दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य संतुलित रहेगा। आप भावुकता महसूस करेंगे। दोपहर के बाद किसी बात की चिंता होगी। परिजनों के साथ मतभेद संभव हैं। धन खर्च होगा। नए वस्त्र या आभूषण खरीदने की संभावना है।

सिंह (Leo) –
चंद्रमा आज कन्या राशि में दूसरे भाव में रहेगा। परिवार के साथ सुख-शांति का माहौल रहेगा। नए कार्य में सहयोग मिलेगा। दूरस्थ रिश्तेदारों या मित्रों से संपर्क लाभदायक रहेगा। आपकी वाणी प्रभावशाली रहेगी, जिससे लोग प्रभावित होंगे। खर्च अधिक रहेगा। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। निर्धारित कार्यों में थोड़ी देरी संभव है।

कन्या (Virgo) –
चंद्रमा आज आपकी ही राशि में प्रथम भाव में रहेगा। दिन शुभ फलदायी रहेगा। आपकी वाणी से लाभदायक संबंध बनेंगे। वैचारिक क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी। व्यापार में लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक लाभ संभव है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। घर के लिए आवश्यक वस्तुएं खरीद सकते हैं।

तुला (Libra) –
चंद्रमा आज कन्या राशि में बारहवें भाव में रहेगा। दिन थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मानसिक तनाव रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, वरना किसी की भावनाएं आहत हो सकती हैं। खर्च बढ़ेगा। कार्यस्थल पर काम अधूरा रह सकता है। किसी भी लक्ष्य को पूरा करने में अतिरिक्त मेहनत करनी होगी।

वृश्चिक (Scorpio) –
चंद्रमा आज कन्या राशि में ग्यारहवें भाव में रहेगा। लाभ और यश प्राप्त होगा। धन लाभ के योग हैं। दोस्तों पर खर्च होगा। परिजनों के साथ घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा। शाम के समय थकान महसूस होगी, इसलिए आराम करें। किसी से अहंकार न रखें। अपने लिए विशेष वस्तु खरीद सकते हैं।

धनु (Sagittarius) –
चंद्रमा आज कन्या राशि में दसवें भाव में रहेगा। व्यापार और आर्थिक योजनाओं के लिए दिन अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों को सीनियर्स का मार्गदर्शन मिलेगा। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। लोकहित की भावना प्रबल रहेगी।

मकर (Capricorn) –
चंद्रमा आज कन्या राशि में नवें भाव में रहेगा। दिन शुभ रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। धार्मिक यात्रा के योग हैं। किसी पुराने कार्य की सफलता से मन प्रसन्न होगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े लोगों को फायदा होगा। परिवार में खुशखबरी मिलेगी। संतान की खुशी के लिए धन व्यय करेंगे।

कुंभ (Aquarius) –
चंद्रमा आज कन्या राशि में आठवें भाव में रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव संभव है। सामाजिक कार्यों में विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नए काम की शुरुआत से बचें। मन बेचैन रहेगा। मानसिक शांति के लिए आध्यात्मिकता अपनाएं। किसी भी तरह का बड़ा निर्णय आज न लें।

मीन (Pisces) –
चंद्रमा आज कन्या राशि में सातवें भाव में रहेगा। मन में चिंता रहेगी। कार्यों में रुकावटें आएंगी। ऑफिस में सहयोग न मिलने से निराशा हो सकती है। दांपत्य जीवन में मतभेद संभव हैं। साझेदारी में संभलकर काम करें। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। दोपहर के बाद नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button