Betul News : ग्राम बिसनूर में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Betul News: Newly married woman commits suicide by hanging herself in village Bisnur, police engaged in investigation

Betul News : मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम बिसनूर में नव विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। एसडीओपी एसके सिंह ने बताया ग्राम बिसनूर निवासी ज्ञानेश्वर घोड़की की पत्नी आरती 32 साल ने गुरुवार रात में घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
ससुराल वालों को आरती फांसी के फंदे पर लटकी दिखी। तो आरती को फंदे से नीचे उतर कर तत्काल आठनेर के सरकारी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने आरती को मृत घोषित कर दिया। मासोद चौकी प्रभारी,उप निरीक्षक आरएस राजपूत ने बताया रात में सूचना मिलने पर पुलिस ने आरती के मायके वालों को सूचना दे दी थी। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। मामला नव विवाहिता का होने से प्रकरण की जांच एसडीओपी मुलताई करेंगे। शुक्रवार को आरती का अंतिम संस्कार ग्राम बिसनूर में ही किया गया। आरती का मायका ग्राम गुदगांव का है। उसे ढाई साल की एक पुत्री है।



