MP Nursing College Recognition 2025: एमपी के 17 नर्सिंग कॉलेज को नही मिली मान्यता, देखिए पूरी सूची
MP Nursing College Recognition 2025: 17 nursing colleges in MP have not received recognition, see the full list

MP Nursing College Recognition 2025: मध्यप्रदेश में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए बड़ा झटका है। इस साल 17 सरकारी नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता नहीं मिली है। राज्य के सिर्फ 4 सरकारी नर्सिंग कॉलेजों को ही मान्यता दी गई है।
साल 2025 में बीएससी नर्सिंग करना चाहने वाले छात्रों के पास अब सिर्फ इन 4 सरकारी कॉलेजों का ही विकल्प रहेगा।
कुल 21 सरकारी नर्सिंग कॉलेजों (16 पुराने + 5 नए) ने मान्यता के लिए आवेदन किया था, लेकिन केवल 4 कॉलेजों को मंजूरी दी गई।
मान्यता प्राप्त 4 सरकारी नर्सिंग कॉलेज
- गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, इंदौर
- गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, जीएमसी भोपाल
- गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, उज्जैन
- गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, जीएम हॉस्पिटल रीवा
मान्यता से वंचित 17 सरकारी नर्सिंग कॉलेज
- शासकीय नर्सिंग कॉलेज, उज्जैन
- नर्सिंग स्कूल, सिविल अस्पताल सिवनी
- शासकीय नर्सिंग कॉलेज, सिवनी
- शासकीय रानी दुर्गावती नर्सिंग कॉलेज, जबलपुर
- शासकीय जीएनएम स्कूल, राजगढ़
- शासकीय जीएनएम स्कूल, झाबुआ
- शासकीय नर्सिंग कॉलेज, विदिशा
- शासकीय नर्सिंग कॉलेज, इंदौर
- शासकीय नर्सिंग कॉलेज, जेए अस्पताल ग्वालियर
- शासकीय नर्सिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज जबलपुर
- शासकीय नर्सिंग कॉलेज, जीएम अस्पताल रीवा
- शासकीय जीएनएम स्कूल, रायसेन
- शासकीय जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र, देवास
- भोपाल मेमोरियल अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, भोपाल
- शासकीय नर्सिंग कॉलेज, जीएमसी भोपाल
- नर्सिंग स्कूल, मुख्य अस्पताल दतिया
- शासकीय जीएनएम स्कूल, सतना
सीटों में बड़ी कटौती
- पिछले साल: 1340 सरकारी B.Sc नर्सिंग सीटें
- इस साल: सिर्फ 515 सीटें
👉 यानी नए सेशन में सरकारी कॉलेजों में 825 सीटें कम हो गईं।



