Aaj Ka Rashifal 21 September 2025 : आज इन राशि वालों के पारिवारिक जीवन में बढ़ सकते मतभेद, जाने कैसे बीतेगा दिन
Today's Horoscope 21 September 2025: Differences may increase in the family life of these zodiac signs today, know how the day will pass.
21 सितंबर 2025, रविवार का राशिफल :
मेष : आज चंद्रमा आपकी राशि से पांचवें भाव में है। साहित्य, कला और रचनात्मक कार्यों के लिए समय अच्छा है। प्रियजनों से मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगा। विरोधियों से तकरार हो सकती है, इसलिए संयम रखें। नौकरीपेशा लोग अधिकारी से वाद-विवाद से बचें। कार्यों में देरी होगी, इसलिए धैर्य बनाए रखें।
वृषभ : आज चंद्रमा चौथे भाव में है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। संपत्ति के मामलों को टालें। दोपहर के बाद सेहत और मनोबल सुधरेगा। विद्यार्थी और रचनात्मक कार्य करने वालों को लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में तालमेल रहेगा। कार्यस्थल पर अनावश्यक हस्तक्षेप से बचें।
मिथुन : चंद्रमा आज तीसरे भाव में है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। विरोधी शांत रहेंगे। दोपहर के बाद घरेलू विवाद बढ़ सकते हैं। माता का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। नकारात्मक विचारों से बचें। भाग्य का साथ रहेगा और करियर व व्यापार में लाभ होगा।
कर्क : चंद्रमा आज दूसरे भाव में है। किसी उलझन के कारण मन अशांत रहेगा। परिवार में मतभेद हो सकते हैं। योजनाबद्ध काम पूरे नहीं होंगे। दोपहर के बाद स्वास्थ्य और मनोबल अच्छा रहेगा। भाई-बहनों से लाभ होगा। किसी नए भावनात्मक रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।
सिंह : आज चंद्रमा आपकी ही राशि में है। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा और दृढ़ निश्चय से कार्य सफल होंगे। क्रोध पर संयम रखें। सरकारी कार्यों से लाभ मिलेगा। परिवार का साथ रहेगा। खर्च अधिक होने की संभावना है।
कन्या : चंद्रमा आज बारहवें भाव में है। भावनात्मक निर्णय लेने से बचें। वाद-विवाद और आक्रामकता से दूर रहें। दोपहर के बाद आत्मविश्वास बढ़ेगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। फिर भी क्रोध और कटु वाणी पर नियंत्रण रखें।
तुला : चंद्रमा ग्यारहवें भाव में है। दिन लाभकारी रहेगा। व्यापार और नौकरी में फायदा होगा। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। दोपहर के बाद मानसिक व शारीरिक थकान महसूस होगी। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें।
वृश्चिक : चंद्रमा दसवें भाव में है। आत्मविश्वास और मेहनत से कार्य पूरे होंगे। व्यवसाय में प्रशंसा और नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। पिता से सहयोग मिलेगा। दोपहर बाद किसी उलझन में फंस सकते हैं, लेकिन मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा।
धनु : चंद्रमा नवें भाव में है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। किसी शुभ प्रसंग में शामिल होंगे। व्यवहार सकारात्मक रहेगा। दोपहर के बाद कामकाज तेजी से पूरे होंगे। नौकरी में प्रशंसा और पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा।
मकर : चंद्रमा आठवें भाव में है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आकस्मिक खर्च हो सकते हैं। नकारात्मक सोच से बचें। दोपहर बाद तनाव कम होगा। धार्मिक यात्रा संभव है। क्रोध और कटु वाणी से बचें।
कुंभ : चंद्रमा सातवें भाव में है। दांपत्य जीवन में मतभेद हो सकते हैं। कानूनी मामलों में सावधानी जरूरी है। नए कार्यों की शुरुआत टालें। शारीरिक थकान और मानसिक चिंता बनी रहेगी। आध्यात्मिकता से मन को शांति मिलेगी।
मीन : चंद्रमा छठे भाव में है। चिंता और कार्यों में बाधाएं रहेंगी। सहकर्मी सहयोग नहीं करेंगे। दांपत्य जीवन में विवाद की संभावना है। व्यवसाय में साझेदारी से सावधान रहें। वाहन सावधानी से चलाएं। मीटिंग या कामकाज के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है।



