Ganesh Utsav 2025 : समुद्र मंथन करते नजर आएंगे गणेश जी, विराजीत होगी 13 फीट की विशाल प्रतिमा
Ganesh Utsav 2025 : Ganesh ji will be seen churning the ocean, a huge 13 feet statue will be installed
Ganesh Utsav 2025 : बैतूल गंज स्थित लोहिया वार्ड में नवयुवक नवज्योति गणेश मंडल लगातार 36वें वर्ष भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित करने जा रहा है। इस बार विशेष आकर्षण के रूप में समुद्र मंथन की थीम पर 13 फीट ऊँची विशाल प्रतिमा स्थापित होगी। प्रतिमा को अंतिम रूप देने का कार्य खंजनपुर के प्राचीन मूर्तिकार आशीष प्रजापति कर रहे हैं।
प्रतिमा के साथ ही 55 फीट ऊँचा भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है। इसे सारनी के कलाकार बबलू भाई और उनकी टीम कोलकाता के एक मंदिर की थीम पर बना रहे हैं। समिति अध्यक्ष नंदू मामा ने बताया कि इस झाँकी में करीब 80 हजार रुपये खर्च किए जा रहे हैं। समुद्र मंथन की झाँकी में ही श्री गणेश की स्थापना होगी।
मंडल द्वारा उत्सव के 10 दिनों तक अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएँगे। आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए हाल ही में समिति की बैठक हुई, जिसमें कार्यकारिणी का गठन किया गया।
कार्यकारिणी संरक्षक के रूप में पं. दीपक शर्मा, पं. कांत दीक्षित, पप्पन मिश्रा, विजय सलूजा और कृष्णराव गायकवाड़ को चुना गया है। अध्यक्ष के रूप में पुनः नंदू मामा की सर्वसम्मति से नियुक्ति हुई है। उपाध्यक्ष पद पर अब्बू राठौर, पंकज सोनी, संतोष सोनपुरे सहित कई नाम तय किए गए। सचिव मंडल में देवेंद्र साहू, गोल्डी मिश्रा, कन्हैया राठौर, विनोद राठौर आदि शामिल हैं।
सांस्कृतिक समिति में अशोक सोनपुरे, पिंटू सलाम, हरिशंकर राठौर, युवराज साहू, रवि बेडरे और अन्य युवाओं को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा बड़ी संख्या में कार्यकारिणी सदस्य भी चुने गए हैं, जो आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं का संचालन करेंगे।
मंडल का यह आयोजन बैतूल जिले में गणेश उत्सव का प्रमुख आकर्षण माना जाता है। भव्य पंडाल, विशाल प्रतिमा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला से लोहिया वार्ड का वातावरण 10 दिनों तक भक्तिमय और उल्लासपूर्ण रहेगा।



