Bhopal Crime News : भोपाल में युवक की गोली मारकर हत्या, चलती बाइक पर वारदात को दिया अंजाम

Bhopal Crime News: Young man shot dead in Bhopal; crime committed while on a moving bike.

Bhopal Crime News :  एमपी की राजधानी भोपाल में एक युवक की अन्य युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात से क्षेत्र सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार भोपाल के निशातपुरा के हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में रविवार सुबह 21 वर्षीय इखलास उर्फ ताशी की अलीम उर्फ उल्लू ने गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस के मुताबिक सुबह तीन युवक बाइक से मछली पकड़ने जा रहे थे।
ताशी बाइक पर बीच मे बैठा था और अलीम पीछे बैठा था। एक अन्य युवक बाइक चला रहा था तभी पीछे बैठे अलीम ने पिस्टल निकालकर ताशी को गोली मार दी है। निशातपुरा पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी मिली है कि एक पखवाड़े पहले एक महिला के साथ बातचीत करने को लेकर विवाद हुआ था। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस हत्या की घटना की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button