Betul Weather News : अल्प वर्षा वाले आठनेर में हुई झमाझम बारिश, किसानों के खिले चेहरे

Betul Weather News: Heavy rainfall in Aathner—an area typically receiving scanty rain—brings smiles to farmers' faces.

Betul Weather News :  बैतूल: जिले के सबसे कम वर्षा वाले आठनेर ब्लॉक में शुक्रवार दोपहर को झमाझम बारिश हुई। लंबे समय बाद बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए है। ब्लॉक वासी लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे थे।
जानकारी के मुताबिक जिले के 10 ब्लॉकों में आठनेर ब्लाक ऐसा ब्लाक है जहाँ सबसे कम 401.2 मिमी ही बारिश हो पाई है। यहाँ बारिश का आधा कोटा भी पूरा नही हुआ है। शुक्रवार दोपहर को आठनेर में अचानक मौसम का मिजाज बदला और  तेज हवाएं चलने के साथ बारिश शुरू हो गई। आधे घंटे से अधिक समय तक तेज बारिश होते रही।

जिले में अब तक 27 इंच बारिश

जिले में बारिश का आधा ही कोटा पूरा हुआ है। जिले में कुल बारिश 27 इंच हुई है जबकि बारिश का कोटा पूरा होने के किये 43 इंच बारिश होना चाहिए। मौसम को देखते हुए बारिश का कोटा पूरा होने की  संभावना कम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button