Betul News : विद्यार्थियों को ज्ञान देने वाले शिक्षक ही TET परीक्षा से डरने लगे, विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए क्या खाक तैयार करेंगे?

Betul News: Teachers who are supposed to impart knowledge to students have themselves started fearing the TET exam; how on earth will they prepare students for the exam?

Betul News : शिक्षक का दायित्व केवल कक्षा में पढ़ना ही नहीं है बल्कि विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आने वाली हर चुनौतियां के लिए तैयार करना है। लेकिन हालात यह है कि विद्यार्थियों को हौसला देने वाले शिक्षक खुद TET परीक्षा से डर रहे हैं।  सवाल खड़ा हो रहा है कि जो शिक्षक खुद ही परीक्षा देने से डर रहे हैं वह विद्यार्थियों को परीक्षा की चुनौती के लिए क्या खाक तैयार करेंगे?
जब छात्रों को मजबूत बनाने वाले शिक्षक ही परीक्षा के आगे घुटने टेक देंगे तो विद्यार्थियों का भविष्य कैसे सुधरेगा। शिक्षक छात्रों को परीक्षा के लिए तैयार होने का ज्ञान देते हैं लेकिन शिक्षक परीक्षा के लिए तैयार नहीं है।
बैतूल जिला मुख्यालय पर रविवार को आजाद शिक्षक संघ ने एकदिवसीय सामूहिक उपवास के साथ धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने TET परीक्षा कबीर विरोध कर निरस्त करने की मांग की है। इसके अलावा इ अटेंडेंस व्यवस्था का भी विरोध किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button