MP Weather Alert : मध्य प्रदेश के चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बैतूल में सुबह घना कोहरा, दोपहर को झमाझम बारिश

MP Weather Alert: Heavy rain alert for four districts of Madhya Pradesh; Betul sees dense fog in the morning and heavy downpours in the afternoon.

MP Weather Alert :मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई होने के पहले कई जिले बारिश से तरबतर हुए हैं। रविवार को कुछ जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश हुई है। बैतूल में आधे घंटे तक तेज बारिश होते रही। मध्य प्रदेश में औसत बारिश का आंकड़ा 33.7 इंच पहुँच गया है।

4 जिलों में  भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के अनुपपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट भारी बारिश होने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।

गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना

 भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकला, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा गरज- चमक के साथ बारिश की संभावना बनी है।

बैतूल में बारिश और कोहरे का अटैक

बैतूल में रविवार दोपहर को अचानक मौसम ने करवट ले ली और तेज बारिश होना शुरू हो गई। आधे घंटे तक झमाझम बारिश होते रही। बारिश के बाद लोगों को उमस से राहत मिली है। लंबे समय से झमाझम बारिश का इंतजार किया जा रहा था। सुबह से धूप खिली थी दोपहर 1 बजे मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक तेज बारिश होते रही। जिला मुख्यालय पर 34.6 मिमी यानी 1.38 इंच बारिश दर्ज की है। अब जिले में कुल बारिश का आंकड़ा 28 इंच पर पहुँचा है। जबकि पिछले वर्ष 2025 में अब तक 37 इंच बारिश हो गई थी।

सुबह रहा घना कोहरा

बैतूल में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी इतनी कम थी की कुछ मीटर दूरी का दृश्य स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहा था। वाहन चालक गाड़ी के  हेडलाइट जलाकर गाड़ी चलाने के लिए मजबूर थे। कोहरे ने वाहनों की रफ्तार को भी काम कर दिया। विजिबिलिटी कम होने के कारण वाहन चालकों को सड़क हादसा होने का डर सताते रहा। सुबह 8:00 तक घना कोहरा छाया रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button