MP News : भोपाल के इंडस्ट्रियल एरिया में क्लोरीन गैस रिसाव से हड़कंप, लोगों के आँखों में जलन की समस्या
MP News: Choke due to chlorine gas leak in Bhopal's industrial area, people facing irritation in eyes
MP News : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार को गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री से क्लोरीन गैस का रिसाव होने से अफरा-तफरी मच गई। गैस फैलते ही आसपास के लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ होने लगी।
सूचना मिलते ही एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। राहत दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कास्टिक सोडा की मदद से गैस को न्यूट्रल किया और स्थिति को काबू में कर लिया। फिलहाल रिसाव पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है, लेकिन घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।



