Crime News : प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने की पति की हत्या, राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद दूसरी सबसे बड़ी वारदात, जरा सी चूक ने खोल दिये सारे राज

Crime News: Woman along with her lover killed her husband, second biggest incident after Raja Raghuvanshi murder case, a small mistake revealed all the secrets

Crime News :  पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर में महिला ने प्रेमी चचेरे देवर के साथ मिलाकर पति की हत्या कर दी है। इंदौर के राजा रघुवंशी हत्या कांड के बाद दिल्ली में यह दूसरी सबसे बड़ी वारदात सामने आई है। 
दिल्ली के उत्तम नगर में महिला सुष्मिता देव ने अपने प्रेमी देवर राहुल देव के साथ मिलकर पति करण देव की हत्या कर दी है। मोबाइल के चैट के कारण हत्या कांड के सारे राज सामने आ गए। पुलिस के मुताबिक महिला ने पति को अधिक मात्रा में नींद की गोलियां खिला दी। इसके बाद देवर के साथ मिलकर करंट लगाकर मौत की नींद सुला दिया। हत्या को दुर्घटना का रूप देते हुए करंट से मौत होना बताया दिया। मृतक के परिजन भी इसे हादसा ही समझ रहे थे। 
मोबाइल चैट ने खोल दिये राज
करण की मौत का संदेह तब शुरू हुआ जब अस्पताल में डॉक्टरों ने मौत को हो अप्राकृतिक पाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि करण के उंगली और सीने में सेलोटेप लगा था। करण के मुंह से झाग निकला है। सुस्मिता और राहुल करण के शव का पोस्टमार्टम करने का विरोध भी कर रहे थे। जब पोस्टमार्टम करके  परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को घर लेकर पहुंचे तब करण के भाई कुणाल के हाथ सुस्मिता का मोबाइल लग गया। मोबाइल देखा तो  सुस्मिता के साथ राहुल के चैट मिले जिसे पढ़कर कुणाल के पैरों तले से जमीन खिसक गई। चैट में हत्या करने की बात पाई गई।  पुलिस ने मोबाइल को जप्त कर  हत्या के मामले में सुस्मिता और उसके प्रेमी राहुल को गिरफ्तार किया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button