Betul News : बैतूल के भौंरा में जिस्मफरोशी का गंदा खेल बेनकाब, महिला समेत तीन गिरफ्तार
Betul News: Dirty game of prostitution exposed in Bhaunra of Betul, three including a woman arrested

Betul News : रविवार जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भौंरा चौकी के पटेल वार्ड में रविवार को पुलिस ने एक मकान में संचालित सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में एक महिला, दो युवक और रैकेट का कथित संचालक पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।
शाहपुर एसडीओपी मंयक तिवारी के नेतृत्व में यह छापामार कार्रवाई की गई, जिसमें पुलिस बल ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ा। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को इस रैकेट की गतिविधियों की जानकारी बीते पांच महीनों से मिल रही थी, पर ठोस सबूत नहीं होने के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी। रविवार को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिलते ही कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
रिहायशी इलाके में चल रहा था गोरखधंधा
यह सैक्स रैकेट पटेल वार्ड के एक मकान में चल रहा था, जो पूरी तरह रिहायशी क्षेत्र है। ऐसे इलाकों में इस तरह की अवैध गतिविधियों से स्थानीय लोगों में भी आक्रोश व्याप्त है।



