MP News : एमपी के बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा झटका, इस महीने से घर- घर लगेंगे प्रीपेड मीटर

MP News: Electricity consumers of MP will get a shock, prepaid meters will be installed in every house from this month

MP News :  मध्य प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को जल्दी ही झटका लगने वाला है। प्रदेश में जल्दी ही घर-घर प्रीपेड मीटर लगना शुरू हो जाएंगे। उपभोक्ताओं को मीटर रिचार्ज करने पर बिजली मिलेगी। अगस्त माह से प्रीपेड बिजली व्यवस्था की शुरुआत होने जा रही है। पहले चरण में प्रीपेड मीटर सरकारी कार्यालय में लगाए जाएंगे। इसके बाद घरों में लगना शुरू हो जाएगा। नई प्रणाली के तहत बिजली उपभोक्ताओं को स्मार्ट प्रीपेड मीटर के जरिए बिजली मिलेगी। प्रीपेड मीटर लगने के बाद सरकारी विभागों को 2 महीने का अग्रिम बिल जमा करना अनिवार्य होगा। दिसंबर 2025 तक सभी सरकारी कार्यालय में प्रीपेड मीटर लग जाएंगे और प्रीपेड व्यवस्था शुरू हो जाएगी।
घरों में भी लगना शुरू होंगे प्रीपेड मीटर
जानकारी के मुताबिक प्रीपेड मीटर घरों में भी लगना शुरू हो जाएंगे। प्रीपेड मीटर लगाने का दूसरा चरण दिसंबर 2025 के बाद शुरू होगा। इस दूसरे चरण के अंतर्गत घर-घर मीटर लगाने का काम शुरू किया जाएगा। बिजली कंपनी द्वारा समय पर प्रीपेड कनेक्शन नहीं लगाए जाने की स्थिति में बिजली कंपनी पर पेनल्टी लगाई जाएगी।
मीटर में रहेगी रिचार्ज की सुविधा
यह प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के लिए पूरी तरह से मोबाइल या वाई-फाई रिचार्ज जैसी सेवा रहेगी। बिजली उपभोक्ता को पहले मीटर रिचार्ज करना होगा। इसके बाद बिजली का उपयोग कर सकेंगे। हर दिन खपत के आधार पर बैलेंस काम होते जाएगा। उपभोक्ता को बैलेंस की जानकारी मोबाइल ऐप के माध्यम से दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button