MP Weather Alert : मध्य प्रदेश के ग्वालियर, दतिया सहित 4 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, इन जिलों में भी बरसेगा पानी
MP Weather Alert: Red alert for rain in 4 districts of Madhya Pradesh including Gwalior and Datia, it will rain in these districts too
MP Weather Alert : मध्य प्रदेश में फिर नए सिस्टम स्ट्रांग होने से भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। प्रदेश के खजुराहो, छतरपुर, दतिया, सतना जिले में भारी बारिश हुई है। बारिश के कारण इन जिलों में जनजीवन प्रभावित हो गया। मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश का दौर अभी भी जारी है।इन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने शुक्रवार को जारी की गई एडवाइजरी ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना जिले में बारिश का रेड अलर्ट (Barish Ka Red Alert) जारी किया है। इन जिलों में अतिभारी बारिश होने की संभावना है।
इन जिलों में भी होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान राजगढ़, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकला, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, विदिशा, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, सागर, सतना, कटनी, पन्ना, दमोह, मेहर, भोपाल, रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, सिगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा जिलों में अति भारी वर्षा, झंझावत और वज्रपात, झोकेदार चलने का अलर्ट ( IMD Weather Alert) जारी है।



