MP Weather Alert : मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल ,नर्मदापुरम सहित कई जिलों में होगी जोरदार बारिश

MP Weather Alert: There will be heavy rain in many districts of Madhya Pradesh including Indore, Bhopal, Narmadapuram

MP Weather Alert :  मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है । कई जिलों में बारिश होने के समाचार मिले हैं। ग्वालियर, शहडोल, भिंड जिले में तेज बारिश हुई है। मौसम विभाग भोपाल ने बुधवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, मेहर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, अनुपपुर, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, टीकमगढ़, निवाड़ी, पांढुर्णा जिलों में भारी वर्षा, झंझावत और वज्रपात, झोंकेदार हवाएं 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है।

भारी बारिश और वज्रपात के दौरान रखें सावधानी

भारी वर्षा के कारण दृश्यता कम हो सकती है, जिससे सड़क और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है। निचले इलाकों, जिनमें सड़कें और अंडरपास शामिल हैं, में जलभराव की संभावना है, जिससे यातायात जाम और देरी हो सकती है।भारी वर्षा से जमा हुआ पानी जलजनित रोगों के खतरे को बढ़ा सकता है।
झोंकेदार तेज हवाओं के कारण उड़ने वाला मलबा और कम दृश्यता हो सकती है, जिससे यात्रा और परिवहन प्रभावित हो सकते हैं। यदि संभव हो तो यात्रा करने से बचें।परिवहन व्यवस्था सहित निकासी के तरीके के बारे में पहले से योजना बना ले। वाहन धीरे चलाएँ और स्टीयरिंग व्हील को मजबूती से पकड़े, पुलों और ऊँची खुली सड़कों से बचें। मचान (स्कैफोल्डिंग) और निर्माण स्थलों से दूर रहें। ऊँचे या खुले इलाकों में न जाएँ। खुले खेतों और बाहरी गतिविधियों के दौरान बिजली गिरने का खतरा बना रहता है।
गरज-चमक के दौरान घर के अंदर रहें, खिडकियां और दरवाजे बंद करें और यदि संभव हो तो यात्रा से बचे। पेड़, बिजली के खंभे, अस्थायी शेड और कमजोर संरचनाओं को नुकसान पहुंचने की संभावना है। आधी-तूफान के दौरान खुले खेतों में कार्य करने से बचें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button