Betul Mandi Bhav 16 July 2025 : आज 16 जुलाई 2025 के बैतूल मंडी भाव, उपज के आवक में आई कमी
Betul Mandi Bhav 16 July 2025: Betul Mandi Bhav today 16 July 2025, decrease in arrival of produce
Betul Mandi Bhav 16 July 2025 : बुधवार को बैतूल मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 16 जुलाई 2025 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 07 हजार 816 बोरे रही। 2953 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की 3657 बोरे मक्का की आवक 561 बोरे रही है।कृषि उपज मंडी में गेंहू, और सोयाबीन सबसे ज्यादा आवक
कृषि उपज मंडी में बुधवार को उपज की आवक में कमी आई है। गेंहू, और सोयाबीन की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
मूंग और उड़द की आवक आने लगी
बुधवार को मंडी में मूंग और उड़द की आवक आने लगी है । मूंग के दाम 7350 से लेकर 7551 रुपये तक है। उड़द के दाम 6301 प्रति किवंटल के पार थे।

