Betul News : सिविल सर्जन के निरीक्षण में नदारद मिले दो लैब टैक्रीशियन और कम्प्यूटर ऑपरेटर थमाया कारण बताओ नोटिस

Betul News: Two lab technicians and computer operators found absent during civil surgeon's inspection, show cause notice served

जिला अस्पताल की पैथोलॉजी फ़ोटो

Betul News :  बुधवार को सिविल सर्जन और आरएमओ ने बैतूल जिला अस्पताल की लैब का औचक निरीक्षण किया इस दौरान कुछ कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिन्हें कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर के निरीक्षण के बाद अस्पताल प्रशासन ने अब सख्ति दिखाना शुरू कर दिया है। अब लापरवाह कर्मचारियों खैर नही होगी। लापरवाही करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाही की जाएगी। जानकारी के मुताबिक सिविल सर्जन डॉ. जगदीश घोरे और आरएमओ डॉ. रानू वर्मा ने जिला अस्पताल की लैब का निरीक्षण किया। इस दौरान दो लैब टैक्रीशियन और एक कम्प्यूटर ऑपरेटर ड्यूटी से नदारद मिले। अब इन तीनों कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किए है। कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। कलेक्टर के निर्देशों के बाद सिविल सर्जन द्वारा समय-समय पर अस्पताल का निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान स्टॉफ को निर्देश दिए है कि कार्य में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अस्पताल में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर लाभ मिले। इसकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

आभा विंडों की शुरूआत
लेब में आभा विंडों की शुरूआत की है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल आने वाले मरीजों की आभा आईडी बनाई जा रही है। इस आभा आईडी में संबंधित व्यक्ति मेडिकल रिकार्ड जानकारी को डिजीटल रूप में  संग्रहित किया जाता है। ताकि आगे भी उपचार के दौरान मरीज को किसी प्रकार से कोई परेशानियों का सामना ना करना पड़े। आभा आईडी के माध्यम से डॉक्टर भी संबंतिध मरीज की हिस्ट्री जानकर मरीजों का ईलाज कर सकेंगे। लैब में आभा आईडी की शुरूआत की है। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि समय पर मरीजों को जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसी को परेशान ना होना पड़े। लैब रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए भी विंडों की व्यवस्था बनाई है।
इनका कहना
बुधवार को लैब का निरीक्षण किया इस दौरान दो लेब टैक्नीशियन और एक कम्प्यूटर ऑपरेटर अनुपस्थित मिले उन्हें नोटिस जारी किए है। समय पर अस्पताल नहीं आने वाले और लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. जगदीश घोरे
सिविल सर्जन, जिला चिकित्सालय बैतूल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button