Betul Today News : नाले में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, घटना स्थल पर मिली बाइक

Betul Today News: Sensation spread after the body of a youth was found in the drain, bike was found at the scene of the incident

Betul Today News : बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के खेड़ी सांवलीगढ़ के करंजी नाले में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। खेड़ी चौकी प्रभारी राकेश सरियाम ने बताया बक चिचढाना निवासी रामाजी पिता वीरू अहाके (27) शुक्रवार को खेड़ी बाजार का कहकर घर से निकला था। देर रात घर नहीं आया तो परिजनों ने तलाश करना शुरू कर दी। करंजी नाले के पास युवक की बाईक खड़ी मिली, जब परिजनों ने आस-पास तलाश शुरू की। शनिवार शाम को करंजी नाले के डोह में युवक का शव पड़ा मिला।
युवक की मौत किस कारण से हुई अभी इसका कोई खुलासा नहीं हुआ। पुलिस का कहना है कि मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले है। मौके पर बाईक मिली है पुलिस ने बाईक को जब्त कर लिया है। युवक की मौत किस कारण से हुई जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। मृतक का रविवार सुबह जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button