Betul News : सड़क तक दुकाने फैलाने और यातायात बाधित करने वाले 40 दुकान संचालकों पर पुलिस की कार्रवाई
Betul News: Police action against 40 shopkeepers who extended their shops to the road and obstructed traffic.
Betul News : बैतूल शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से कोतवाली पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए कोठी बाजार क्षेत्र में सड़क पर सामान फैलाकर यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली देवकरण डेहरिया द्वारा हमराह बल के साथ कोठी बाजार क्षेत्र में थाना चौक से बस स्टैंड तक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान *सड़क पर दुकानों का सामान फैलाकर यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले लगभग 40 दुकानदारों के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस अधिनियम की धारा 34 के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील*
पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन ने शहर के सभी व्यापारियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। दुकानदार अपने सामान को दुकानों की सीमा के भीतर ही रखें तथा सड़क पर सामान, बोर्ड या अन्य सामग्री रखकर यातायात बाधित न करें।
➡️उन्होंने कहा कि सड़क पर अतिक्रमण के कारण आम नागरिकों को आवागमन में कठिनाई होती है तथा दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ जाती है। इसलिए सभी व्यापारी एवं नागरिक यातायात नियमों का पालन करते हुए शहर की व्यवस्था बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान करें।
➡️यदि कोई व्यक्ति सड़क पर अतिक्रमण कर यातायात में बाधा उत्पन्न करता पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



