Airtel 5G Recharge Plan : एयरटेल ने मोबाइल यूजर्स को दी राहत, सस्ता किया अपना 5G रिचार्ज प्लान, जाने क्या है कीमत
Airtel 5G Recharge Plan: Airtel gives relief to mobile users, makes its 5G recharge plan cheaper, know the price
Airtel 5G Recharge Plan: भारत की दूसरी सबसे बड़ी मोबाइल टेलीकॉम कंपनी भारतीय एयरटेल ने अपने ग्राहकों को एक बड़ी राहत दी है। एयरटेल ने अपने 5G रिचार्ज प्लान को सस्ता किया है। जानकारी के मुताबिक एयरटेल के सबसे सस्ता 5G प्लान की 379 से शरुआत थी । अब इस प्लान को सस्ता कर दिया है। अब सबसे सस्ता 5जी प्लान 349 से शुरू हो गया है। एयरटेल ने अपने इस प्लान में 30 रुपये कम किये है। 349 के रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड 5जी का लाभ मिल रहा है। इस प्लान का लाभ उन्ही उपभोक्ताओं को मिलेगा जिनके पास 5जी मोबाइल है और उस एरिया में 5जी नेटवर्क होना चाहिए। 4जी एरिया में अनलिमिटेड 5जी का लाभ नही मिलेगा। बता दे की एयरटेल मोबाइल कंपनी अपने 5G नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रही है। शहरों के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी 5G नेटवर्क को तेजी से बढ़ाया जा रहा है।

