MP News : MP News: मध्य प्रदेश में 1.5 लाख शिक्षकों की नौकरी पर संकट, यह परीक्षा पास करना अनिवार्य
MP News: MP News: Jobs of 1.5 lakh teachers in Madhya Pradesh are in danger, passing this exam is mandatory.

MP News: मध्य प्रदेश में करीब डेढ़ लाख सरकारी शिक्षकों के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने एक आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि आरटीई एक्ट 2009 लागू होने से पहले नियुक्त हुए शिक्षकों को अब नौकरी जारी रखने के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास करना होगा।
लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल की ओर से सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश भेजे गए हैं। आदेश में कहा गया है कि जिन शिक्षकों की सेवानिवृत्ति में अभी पांच वर्ष से अधिक का समय शेष है, उन्हें टीईटी परीक्षा देना अनिवार्य होगा।
तय समय में पास करनी होगी परीक्षा
विभाग के अनुसार यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के आधार पर लिया गया है। आदेश में कहा गया है कि संबंधित शिक्षकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। यदि कोई शिक्षक तय अवधि में परीक्षा पास नहीं कर पाता है, तो उसके खिलाफ सेवा से हटाने तक की कार्रवाई की जा सकती है।
जुलाई-अगस्त में प्रस्तावित है परीक्षा
लोक शिक्षण संचालनालय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को इस आदेश की जानकारी दी जाए, ताकि वे समय रहते परीक्षा की तैयारी कर सकें। विभागीय सूत्रों के मुताबिक टीईटी परीक्षा जुलाई या अगस्त 2026 में आयोजित की जा सकती है।
शिक्षक संगठनों ने जताया विरोध
इस आदेश के बाद प्रदेश के कई शिक्षक संगठनों ने विरोध जताना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों को परीक्षा के आधार पर नौकरी से हटाने का निर्णय उचित नहीं है और इससे शिक्षकों में असंतोष बढ़ सकता है।



