Maharashtra Thane News : महाराष्ट्र से आई शर्मनाक खबर, पीरियड्स की जांच के लिए स्कूल में छात्राओं के उतरवाए कपड़े
Maharashtra Thane News: Shameful news from Maharashtra, girls were made to remove their clothes in school to check for periods

Maharashtra Thane News : महाराष्ट्र के ठाणे से शर्मनाक खबर सामने आई है। पीरियड्स की जांच के लिए स्कूल में छात्राओं के कपड़े उतार कर चेकिंग की गई। इस घटना के बाद परिजनों ने स्कूल में हंगामा कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने प्रिंसिपल को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के ठाणे के एक निजी स्कूल में छात्राओं के कपड़े उतारकर मासिक धर्म( पीरियड्स) की जांच करने का मामला सामने आया है। छात्राओं ने अपने परिजनों को बताया कि स्कूल के टॉयलेट में खून के धब्बे मिले थे। इसके बाद सभी छात्राओं को कन्वेंशन हॉल में बुलाया गया और प्रोजेक्ट पर इसकी तस्वीर दिखाई गई। किसके बाद छात्राओं से पूछा गया कि किस-किस को पीरियड्स आ रहे हैं। जिन छात्रों ने जवाब नहीं दिया उन्हें बारी बारी से टॉयलेट में ले जाकर कपड़े उतरवाए और पीरियड्स की जांच की गई। 5वी से 10वी तक के छात्राओं की जांच हुई है। घटना के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। प्रिंसिपल को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही शाहपुर पुलिस प्रिंसिपल को हिरासत में लेकर थाने लेकर गई। इस मामले के बाद बवाल मचा हुआ है।



