betul weather : जाने एक महीने के भीतर बैतूल जिले के किस ब्लाक में कितने इंच हुई बारिश,
Betul weather: Know how many inches of rain fell in which block of Betul district within a month,

betul weather : बैतूल बारिश का दौर शुरू हुआ, एक माह पूरा हो चुका है। इस 1 महीनों के भीतर बहुत कम बारिश हो पाई है। जिले में केवल रिमझिम बारिश हो रही है। जिलेवासियों को झमाझम बारिश का इंतजार है। रविवार को बारिश की फिर झड़ी लग गई है। दिन भर रिमझिम बारिश होती रही।
1 जुलाई से बारिश का दौर शुरू हो जाता है। बारिश का एक महीना बीत गया। इस एक महीने के भीतर जिले में 6 इंच औसत बारिश हो पाई है। बारिश कम होने का कारण यह है कि इस बार जिले में प्री-मानसून की तेज बारिश नहीं हो सकी। मानसून आने के बाद भी कई ब्लॉकों में तेज बारिश नहीं हो सकी। सबसे कम बारिश बैतूल ब्लॉक में दर्ज की गई है। बारिश का ऐसा ही दौर चलता रहा तो बारिश का कोटा पूरा होना मुश्किल है। अभी जलस्त्रोत भी रिर्चाज नहीं हो पाए है। गर्मी में जो जलस्त्रोत सुख गए थे उनमें अभी पानी नहीं हो पाया है। जिले में हो रही रिमझिम बारिश फसलों के लिए फायदेमंद तो है, लेकिन जलस्त्रोंतों में भी पानी होना जरूरी है। औसत बारिश का कोटा पूरा होने के लिए 43 इंच बारिश होना चाहिए।
ब्लाक का नाम कुल बारिश इंच में
बैतूल 2.72
घोड़ाडोंगरी 7.88
चिचोली 6.92
शाहपुर 8.28
मुलताई 5.36
प्रभात पट्टन 7.4
आमला 5.28
भैसदेही 4.88
आठनेर 4.6
भीमपुर 6.12 इंच



