MP News : मध्य प्रदेश में रविवार को भी खुलेंगे स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश
MP News: Schools will open on Sundays in Madhya Pradesh too, Education Department has issued orders

MP News : मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में रविवार को भी स्कूल खुलेंगे। इस संबंध में स्कूली शिक्षा विभाग ने आदेश भी जारी किए हैं। जानकारी के मुताबिक प्रदेश के उज्जैन जिले में आगामी 14 जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक पहली से 12वीं तक के स्कूल रविवार को खुलेंगे और सोमवार को अवकाश रहेगा।
दरअसल श्रवण मास में उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी निकलेगी। जिसके कारण रविवार के दिन स्कूल खुलने और सोमवार को अवकाश घोषित करने का फैसला लिया है। 11 जुलाई से श्रावण महीने की शुरुआत हो रही है। श्रावण मास के महीने में प्रत्येक सोमवार को बाबा महाकाल की सवारी निकलेगी। सवारी के कारण कई रास्तों को बंद किया जाता है। स्कूली विद्यार्थियों को किसी प्रकार से कोई परेशानी ना हो इसके लिए उज्जैन कलेक्टर रोशन सिंह ने रविवार को स्कूल लगाने और सोमवार को स्कूलों में छुट्टी रखने के आदेश दिए हैं। यह व्यवस्था केवल उज्जैन जिले के लिए है।



