MP News covid-19 : मध्य प्रदेश में भी कोरोना ने दी दस्तक, देश मे 363 एक्टिव मरीज, 2 मरीजों की मौत

MP News covid-19 : Corona also knocked in Madhya Pradesh, 363 active patients in the country, 2 patients died

प्रतीकात्मक फोटो

MP News covid-19 :भारत में कोरोना के नए वेरिएंट ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से दो लोगों की मौत हो चुकी है। देश में 363 एक्टिव मरीज है। मध्य प्रदेश में भी कोरोना की एंट्री हो चुकी है। इंदौर में कोरोना के दो मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप पहुंच गया। उल्लेखनीय है कि पिछले बार जो कोरोना की लहर चल रही थी उस समय मध्य प्रदेश कोरोना का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बना हुआ था। इंदौर में जो कोरोना का एक मरीज सामने आए हैं उनकी ट्रैवल हिस्ट्री केरल से सामने आई है। जबकि दूसरे कोरोना मरीज की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। 

नया वेरिएंट आया सामने
देश में अभी जो कोरोना के मरीज सामने आए हैं जिसमें JN.1 वेरिएंट सामने आया है। केरल, दिल्ली, कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, छत्तीसगढ़ के बाद अब मध्य प्रदेश में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। स्वास्थ्य विभाग पैनी नजर बनाए हुए। कोरोना के मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सजक हो गया है। हालांकि कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है। सर्दी, खांसी, बुखार होने की स्थिति में समय पर जांच कर उपचार करवाना अति आवश्यक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button