MP Today News : मध्य प्रदेश में करोड़ों का सांप घोटाला, जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश
MP Today News: Snake scam worth crores in Madhya Pradesh, you will be shocked to know

MP Today News: मध्य प्रदेश घोटाले को लेकर सुर्खियों में रहा है। एक बार फिर घोटाले को लेकर मध्य प्रदेश सुर्खियों में आ गया है। इस बार प्रदेश में अजब गजब घोटाला सामने आया है। इस घोटाले को जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। मध्य प्रदेश में एक बड़ा सांप घोटाला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसी की सांप काटने से मौत होने के बाद सरकार की तरफ से मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाता है। इस मुआवजे में करोड रुपए का घोटाला सामने आया है।
जबलपुर संभाग के संयुक्त निदेशक रोहित सिंह कौशल ने बताया कि अधिकारियों की मिली भगत से सांप काटने की पीड़ितों को मुआवजा देने के लिए सरकारी खजाने से पैसे निकालने और 279 फर्जी नाम का इस्तेमाल किया है। मृत्यु प्रमाण पत्र पुलिस सत्यापन रिपोर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बिना ही राशि मंजूर कर दी गई। जब इस मामले की जांच हुई तो पता चला कि कई लोगों को कागजों पर साँप काटने से मृत घोषित कर दिया गया। जबकि वे वास्तविक में जीवित थे। एक ही नाम से कई मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए गए। जिसमें सांप काटने से मृत्यु होने का उल्लेख किया है। कुल 11.26 करोड रुपए का घोटाला सामने आया है यह राशि 40 खातों में ट्रांसफर की गई है। सिवनी जिले में यह घोटाला सामने आया है। एक महिला को 29 बार मृत दिखाया और राशि निकाली है। यह घोटाला 2019 से 2022 के बीच का बताया जा रहा है।



