MP Weather Alert: मध्यप्रदेश के 40 जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश का अलर्ट, चलेगी तेज हवाएँ
MP Weather Alert: Alert of rain with thunder and lightning in 40 districts of Madhya Pradesh, strong winds will blow

MP Weather Alert: पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्य प्रदेश में मौसम बदल गया है। प्रदेश के 40 जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी है। मौसम बदलने के कारण तापमान गिरावट दर्ज की है। मौसम विभाग भोपाल ने सोमवार बताया कि प्रदेश के कई जिलों में वज्रपात के साथ तेज हवाएं चलेगी।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में मप्र के भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, धार, इंदौर, देवास, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिड, मुरेना, श्योपुरकला, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, छिदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा जिलो में गरज- चमक के साथ बारिश की संभावना है।
सिनोष्टिक मौसमी परिस्थितियां
मौसम विभाग के मुताबिक एक चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर- पूर्व राजस्थान और उसके निकटवर्ती क्षेत्रों में माध्य समुद्र तल से 4.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।
एक टूफ पूर्व मध्य अरब सागर से उत्तर कोंकण, उत्तर मध्य महाराष्ट्र होते हुए उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश तक माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर विस्तृत है।
पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ पूर्वी उत्तर प्रदेश से दक्षिण-पूर्व तेलंगाना तक पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भहोते हुए माध्य समुद्र तल से 9.4 और 12.6 किमी की ऊंचाई पर विस्तृत है।
एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सौराष्ट्र और कच्छ के ऊपर माध्य समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।
एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सौराष्ट्र और उसके निकटवर्ती क्षेत्रों में माध्य समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।



