MP News: इन तीन राज्यों के 21 जिलों को जोड़कर बनेगा नया चंबल प्रदेश, 4 मई को आएगी फाइनल रिपोर्ट

MP News: मध्य प्रदेश के चंबल को अलग राज्य बनाने की मांग उठ रही है। पूर्व विधायक रविंद्र भडोसा ने चंबल को अलग राज्य बनाने की मांग की। इसके पहले भी राष्ट्रीय हनुमान सी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरसिंह कुमार चौबे ने यह मांग उठाई थी लेकिन इस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया। लेकिन अब इसे अलग राज्य बनने पर चर्चा किया जा रहा है और उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों को शामिल करके इसे एक बड़ा राज्य बना दिया जाएगा।

4 मई को आयोजित होगी महापंचायत (MP News)

मध्य प्रदेश से चंबल को अलग करने को लेकर भिंड जिले में एक बड़ी महापंचायत का आयोजन फूप कस्बे में किया जाएगा.जिसमें सभी राजनैतिक दल एकत्रित करने की कोशिश की जा रही है. इसकी तैयारी दिमनी से कांग्रेस के पूर्व विधायक रविंद्र भिडोसा कर रहे हैं.

मध्य प्रदेश से चंबल को अलग कर नया राज्य बनाने की मांग

पूर्व विधायक रविंद्र भिडोसा ने बताया कि “चंबल क्षेत्र काफी पिछड़ा रहा है. इसलिए जब तक चंबल को अलग कर एक राज्य घोषित नहीं किया जाएगा तब तक इसका विकास नहीं होगा. हम 3 राज्यों के 21 जिलों को शामिल कर नया चंबल प्रदेश बनाने पर काम करेंगे.”

3 राज्यों के 21 जिले जोड़कर बनाया जाए नया प्रदेश

चंबल को प्रदेश बनाने की मांग करते हुए पूर्व विधायक रविंद्र भिडोसा ने कहा कि “जनता की मांग पर यह मुद्दा उठा रहे हैं. इसे बनाने के लिए 3 राज्यों के 21 जिलों को जोड़ा जाए. जिसमें उत्तरप्रदेश से आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी और ललितपुर, मध्यप्रदेश से गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, दतिया, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर और भिंड और राजस्थान से धौलपुर, करौली, सवाई माधौपुर, कोटा, बारा, झालावाड़ को शामिल किया जाए. इन सभी को मिलाकर इनकी आबादी 6 करोड़ होती है. इसके अलावा यहां इंडस्ट्रियल कॉरिडोर भी आना चाहिए.”

Also Read:MP News: प्राइवेट स्कूलों में फ्री में मिलेगा बच्चों को एडमिशन , जानें कैसे करें आवेदन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button