Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में बनेंगे 6 नए नेशनल हाईवे, जमीन के रेट भी बढ़ेंगे

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में यातायात का बेहतर बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कार्य कर रही है। राज्य में जल्द ही 6 नए नेशनल हाईवे बनाए जाएंगे। नेशनल नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे वहीं दूसरी तरफ प्रॉपर्टी के रेट में भी बढ़ोतरी आएगी। इस योजना के अंतर्गत राज्य की राजधानी भोपाल के मिसरोद से ओबैदुल्ला गंज के बीच 19. 32 किलोमीटर हाईवे को 280 करोड रुपए खर्च करके सिक्स लेन में बदल जाएगा।
हाईवे को सिक्स लेन में बदलने से इस क्षेत्र में विकास होगा साथ ही साथ रोजगार के अवसर भी खुलेंगे।मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अच्छे राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार किया है।राज्य सरकार के द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव को 10 अप्रैल को बदनावर में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के सामने रखा गया था।
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 10 अप्रैल को मध्य प्रदेश के बदनावर आए थे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने 23 30 करोड़ की लागत से बनी 110 किलोमीटर NH कब हमें पूजन किया और साथ ही 3502 करोड़ के लागत से बनने वाले 218 किलोमीटर NH का लोकोपण किया।
इन हाईवेज के निर्माण से राज्य में खुलेंगे विकास के रास्ते (Madhya Pradesh News)
मध्य प्रदेश में 6 नेशनल हाईवे बनाने की मंजूरी मिल गई है और इन नेशनल हाईवे के निर्माण होने से राज्य में विकास के रास्ते खुलेंगे। हाईवे के निर्माण से प्रॉपर्टी के रेट में भी जबरदस्त उछाल होगी। सामने जानकारी के अनुसार सरकार लखनादौन से रायपुर 200 किलोमीटर लंबे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण करेगी जिसकी लागत 5985 करोड रुपए होगा। यह हाईवे बालाघाट और लांजी तहसील के जनजातीय क्षेत्र से गुजरने वाले एलाइनमेंट के विकल्प को प्राथमिकता देने का काम भी करेगा। इसका निर्माण होने से प्रॉपर्टी के रेट में बढ़ोतरी होगी।
सतना से चित्रकूट के बीच बनेगा हाईवे
सतना और चित्रकूट के बीच भी 80 किलोमीटर लंबा 4 लेन हाईवे बनेगा। इस हाइवे के निर्माण में 1500 करोड रुपए खर्च होगा। उज्जैन और झालावाड़ के बीच भी 134 किलोमीटर लंबे नेशनल हाईवे का निर्माण किया जाएगा जिसके लागत 2200 करोड रुपए होगी।
Also Read:MP News: 32 करोड रुपए से वर्ल्ड क्लास बनेगा मप्र का ये रेलवे स्टेशन, मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं



