OPPO A5 Pro 5G: 24 अप्रैल को लॉन्च होगा ओप्पो का ये चमाचम वॉटरप्रूफ स्मार्टफोन, 50MP कैमरा सहित मिलेंगे कई फीचर्स

OPPO A5 Pro 5G
OPPO A5 Pro 5G

OPPO A5 Pro 5G: इंडियन मार्केट में OPPO के स्मार्टफोन को बेहद पसंद किया जाता है। कंपनी मार्केट में जल्द ही एक शानदार स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है जिसका नाम OPPO A5 Pro 5G होगा। कंपनी ने इस ड्यूरेबल स्मार्टफोन के लॉन्चिंग डेट को कंफर्म कर दिया है। तो आईए जानते हैं इस शानदार स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से…

24 अप्रैल को लॉन्च होगा यह शानदार स्मार्टफोन (OPPO A5 Pro 5G)

ओप्पो का यह शानदार स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन में 24 अप्रैल को लॉन्च होगा। इस स्मार्टफोन में आपको 12gb रैम के साथ 256 जीबी तक स्टोरेज सपोर्ट मिलेगा।

OPPO A5 Pro फीचर्स

इस स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.67 इंच का FHD+LCD डिस्प्ले मिल सकता है इसके साथ ही इसमें 120HZ हाई रिफ्रेश रेट फीचर सपोर्ट मिलेगा। इसके डिस्प्ले की पिक ब्राइटनेस 1000nits तक हो सकती है।

इस स्मार्टफोन में डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i मिलेगा। स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिलेगा इसके साथ ही 12gb रैम और 256 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज दिया जाएगा।

Oppo का यह फोन 5800mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च होगा इसके साथ इस स्मार्टफोन में 45 W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को ड्यूरेबल चैंपियन बताया है और इसमें मिलिट्री ग्रेड बॉडी के साथ-साथ IP69 वाटरप्रूफ रेटिंग भी दिया जाएगा।

धूल मिट्टी से खराब नहीं होगा फोन

कंपनी का कहना है कि इस स्मार्टफोन पर धूल मिट्टी का कोई असर नहीं होगा और स्मार्टफोन पानी में गिरने पर भी खराब नहीं होगा।स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट के साथ फेस अनलॉक भी सपोर्ट करेगा।

Also Read:MP Breaking News : अब मप्र के इन कर्मचारियों का बढ़ाया भत्ता, मिलेगा जमकर फायदा

जानिए कैमरा क्वालिटी

बात अगर कैमरा क्वालिटी की करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का में कैमरा दिया जाएगा इसके अलावा इसमें दो मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा मिलेगा।सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

कितनी होगी कीमत

आपको बता दे कि इस स्मार्टफोन की कीमत ज्यादा नहीं होगी।यह स्मार्टफोन मिडिल क्लास वालों के लिए बेहद खास होगा। कीमत मात्र ₹20000 होगी।

Also Read:MP News: एमपी के इस जिले में 250 एकड़ में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क, मिलेगी इतनी सारी सुविधाएं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button