MP News: 32 करोड रुपए से वर्ल्ड क्लास बनेगा मप्र का ये रेलवे स्टेशन, मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं

MP News
MP News

MP News: मध्य प्रदेश के कई रेलवे स्टेशनों का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। राज्य के हरदा रेलवे स्टेशन को करोड़ों रुपए खर्च करके चकाचक बनाया जाएगा।अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत इस स्टेशन का पुनर्निर्माण किया जा रहा है।

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत लगभग 32 करोड रुपए के लागत से रेलवे स्टेशन का विकास कार्य हो रहा है। इस रेलवे स्टेशन पर कई आधुनिक सुविधा यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई जाएंगे। यहां वर्ल्ड क्लास वेटिंग रूम तैयार किया जा रहा है इसके साथ ही साथ कैंटीन भी बनाया जा रहा है जिसमें यात्रियों को सुविधा अनुसार कई सामान मिलेंगे।

इस रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने का काम अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। बारिश से बचने के लिए स्टेशन के प्लेटफार्म पर सेड लगाया जाएगा इसके साथ ही यात्रियों के बैठने के लिए अतिरिक्त बेंच की व्यवस्था की जाएगी।

Also Read : MP News: मप्र से 90 मिनट में तय होगा आगरा का सफर, 3 राज्यों को जोड़ेगी ये ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे

दिव्यांगों के लिए होगी विशेष व्यवस्था (MP News)

इस रेलवे स्टेशन पर नेट टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण किया गया है इसके साथ ही पुराने ब्लॉक को सुधार कर उसे आधुनिक तरीके से बना दिया गया है। दोपहिया और चार पहिया गाड़ियों की पार्किंग के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।

Also Read:MP News: एमपी के इस जिले में 250 एकड़ में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क, मिलेगी इतनी सारी सुविधाएं

दिव्यांग जनों की सुविधा के लिए प्लेटफार्म पर अलग से टॉयलेट बनाई गई है जिनकी ऊंचाई कम है। इसके साथी दिव्यांगों के प्लेटफार्म तक जाने के लिए गाइडिंग टाइल्स लगाया गया है। इस एयरपोर्ट पर 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज का निर्माण हो रहा है इसके साथ ही लिफ्ट लगाने का कार्य भी चल रहा है।

Also Read:MP News: मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र को जोड़ेगा यह सिक्स लेन हाईवे, चौड़ी हो जाएगी सड़कें, मिल गई मंजूरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button