Indian Railway: आपकी सीट पर किसी और ने कर लिया है कब्जा तो न करें लड़ाई… यहां करें शिकायत तुरंत रेलवे करेगा समाधान

Indian Railway
Indian Railway

Indian Railway: हमारे देश में लाखों की संख्या में यात्री रोजाना ट्रेन से यात्रा करते हैं। ट्रेन से यात्रा करना सुविधाजनक होता है इसके साथ ही साथ खर्च भी कम लगता है। देश के कोने-कोने तक रेलवे ट्रेन चला रहा है ताकि यात्री सुरक्षित और सुविधापूर्वक अपने घरों तक जा सके।

हालांकि के सफर के दौरान कई तरह की समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है।ट्रेन में सीट को लेकर कई बार लड़ाई हो जाती है। कई बार देखा जाता है कि हमारी सीट पर किसी और ने कब्जा कर लिया है और जब हम सीट छोड़ने के लिए कहते हैं तो सामने वाला हमसे लड़ाई करने लगता है। ऐसी कंडीशन में टिकट कंफर्म होने के बाद भी हमें परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Also Read:MP News : मध्य प्रदेश में यहां पर बन रहा वेस्टर्न बाईपास, कई गांव की जमीन का होगा अधिग्रहण

अगर किसी और ने आपकी कंफर्म सीट पर कब्जा कर लिया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इसके लिए रेलवे से शिकायत कर सकते हैं।

Also Read:MP transfer News : मनचाहा ट्रांसफर करवा सकते हैं पंचायत सचिव और रोजगार सहायक, आ रही बड़ी सौगात

रेलवे मदद ऐप पर करें शिकायत (Indian Railway)

भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए रेल मदद ऐप बनाया है। इस ऐप के मदद से सेट विवाद और अन्य मुद्दों को हल करने में मदद मिलती है। अगर किसी अन्य ने आपकी कंफर्म सीट पर कब्जा कर लिया है तो आप इस ऐप के माध्यम से तुरंत शिकायत दर्ज कर सकते हैं। रेलवे 28 मिनट के भीतर आपकी समस्या का समाधान करता है। कोई अगर इस ऐप के माध्यम से शिकायत करता है तो ट्रेन टिकट परीक्षक को सूचित किया जाता है। शिकायत मिलते ही ट्रेन टिकट परीक्षा तुरंत आकर सीट खाली कराते है।

Also Read:MP News: मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र को जोड़ेगा यह सिक्स लेन हाईवे, चौड़ी हो जाएगी सड़कें, मिल गई मंजूरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button