MP transfer News : मनचाहा ट्रांसफर करवा सकते हैं पंचायत सचिव और रोजगार सहायक, आ रही बड़ी सौगात

MP transfer News
MP transfer News

MP transfer News : मध्य प्रदेश के ग्राम पंचायत सचिव और रोजगार सहायकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। जल्द ही इन कर्मचारियों का ट्रांसफर शुरू होने वाला है। जल्द ही स्थानांतरण नीति की घोषणा होने वाली है। इस बात की जानकारी पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने दी।

मंत्री श्री पटेल रीवा जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं। गुरुवार को उनकी अध्यक्षता में रीवा में जिला योजना समिति की बैठक हुई। इसी बैठक में उन्होंने यह जानकारी दी। इस बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा करते हुए मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि इस योजना के आने से केवल रीवा ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि 172000 परिवार को चिन्हित किया गया है जिन्हें इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

राज्य में इतने प्रधानमंत्री आवास हुए मंजूर (MP transfer News)

प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना से प्रदेश में 27 लाख गरीब परिवारों को आवास मंजूर किए गए हैं। इसके शेष 6 लाख 50 हजार आवास शीघ्र स्वीकृत किए जा रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्र में गरीब परिवारों को पक्के आवास के लिए सभी एसडीएम प्राथमिकता से जमीन उपलब्ध कराएं। इस योजना से मल्टी स्टोरी आवास भी बनाए जा सकते हैं।

सभी बसाहटों में जलापूर्ति सुनिश्चित करें

पेयजल की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि इस वर्ष जिले में औसत से कम वर्षा हुई है। जिले की सभी बसाहटों में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करें। जिन क्षेत्रों में पेयजल संकट की आशंका हो वहाँ वैकल्पिक स्त्रोत से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करें। ग्राम पंचायतों के पास उपलब्ध राशि से स्पॉट सोर्स पर पानी की टंकी रखकर भी पेयजल की आपूर्ति कराएं।

जहाँ जरूरत हो वहाँ तत्काल हैण्डपंपों में सिंगल फेज मोटर लगाकर पानी की आपूर्ति करें। जल जीवन मिशन की समूह नल जल योजना से जिन गांवों में पानी दिया जा रहा है, उनमें पाइप की मरम्मत तथा अन्य कमियाँ दूर कर नियमित रूप से पानी की सप्लाई करें। बैठक में पिछली बैठक के पालन प्रतिवेदन को भी मंजूरी दी गई।

पॉलिटेक्रिक कॉलेज कल्पना चावला के नाम पर बनेगा

बैठक में शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का नाम कल्पना चावला पॉलिटेक्निक कालेज करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। मेसर्स गोकुलदास एक्सपोर्ट लिमिटेड बैंगलोर के सहयोग से शासकीय कन्या महाविद्यालय के छात्रावास में सिलाई एवं कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र शुरू करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।

Also Read:Madhya Pradesh News: मोहन सरकार की बड़ी पहल, एक एकड़ खेत पर किसान को मिलेंगे 1500 से 3 हजार रुपए, जानें कैसे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button