MP Breaking News : अब मप्र के इन कर्मचारियों का बढ़ाया भत्ता, मिलेगा जमकर फायदा

MP Breaking News : मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा कर्मचारियों को लगातार तोहफे दिए जा रहे हैं। गुरुवार को एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी (MP power management company) ने कंपनी के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया। कर्मचारियों को मिलने वाली अनुग्रह राशि में बढ़ोतरी कर दी गई इसके बाद कंपनी ने आज शुक्रवार को कंपनी के कर्मचारियों का गृह भाड़ा भत्ता भी बढ़ा दिया है। पावर मैनेजमेंट कंपनी ने मध्य प्रदेश शासन वित्त विभाग के ज्ञापन क्रमांक एफ 4-1/2025/नियम /4 अप्रैल 2025 को जारी शासन के शासकीय सेवकों को दिया भाड़ा भत्ता के पुनरीक्षण संबंधित आदेश को जारी किया गया।
जानिए कितना बढ़ गया है कर्मचारियों का भत्ता (MP Breaking News)
- 7 लाख या इससे अधिक जनसंख्या के नगरों में रहने वाले कंपनी कार्मिक को वेतन पूर्ण निरीक्षण नियम 2017 के अनुसार दे मूल वेतन का 10% देय मिलेगा।
- 3 लाख से अधिक पर 7 लाख से कम जनसंख्या के नगरों में निवास करने वाले कंपनी कार्मिक को वेतन पुनरीक्षण नियम 2017 के अनुसार दिया मूल वेतन का 7% देय मिलेगा।
- 3 लाख से कम जनसंख्या के नगरों में रहने वाले कंपनी कार्मिक को वेतन पुनरीक्षण नियम 2017 के अनुसार दे अमूल वेतन का 5% देय होगा।
आदेश जारी करके यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन कमी को कंपनी आवास गृह आवंटित की है अथवा जो किराया रहित कंपनी आवास गृहों में रहते हैं उन्हें कोई भत्ता नहीं दिया जाएगा।



