Madhya Pradesh News: मोहन सरकार की बड़ी पहल, एक एकड़ खेत पर किसान को मिलेंगे 1500 से 3 हजार रुपए, जानें कैसे

Madhya Pradesh News
Madhya Pradesh News

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में लगातार प्रदूषण बढ़ता जा रहा है जो की मोहन सरकार के लिए एक परेशानी का सबब बन गया है। प्रदूषण की समस्या को कम करने के लिए सरकार हर संभव कदम उठा रही है। अब किसानों के लिए सरकार ने एक नई स्कीम शुरू की है जिसकी मदद से प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी।

राज्य की मोहन सरकार पराली ना जलने वाले किसानों के लिए एक नई योजना की शुरुआत कर रही है। इस योजना को अन्नदाता मिशन नाम दिया गया है और इसके अंतर्गत पराली ना जलाने सहित पांच शर्तों को पूरा करने वाले किसानों को सरकार पैसे देगी।

इन किसानों को सरकार देगी पैसे (Madhya Pradesh News)

इस योजना के अंतर्गत किसानों की आय बढ़ाने का प्रयत्न किया जाएगा इसके साथ ही साथ जलवायु अनुकूल खेती हो पाएगी। तो आईए जानते हैं कि इन शर्तों का करना होगा पालन…

Also Read:MP News: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश को दी बड़ी सौगात, राज्य के इन जिलों में बिछेगा फोरलेन हाईवे का जाल

नई योजना अन्नदाता मिशन के अंतर्गत जो किसान अपने खेत में पराली नहीं जलाएंगे इसके साथ ही कीटनाशकों का काम प्रयोग करेंगे उन्हें सरकार प्रोत्साहन राशि देगी।

Also Read:MP News: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश को दी बड़ी सौगात, राज्य के इन जिलों में बिछेगा फोरलेन हाईवे का जाल

किसानों को मिलेगा प्रोत्साहन राशि

कृषि विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अन्नदाता मिशन के अंतर्गत किसानों को ₹1500 से लेकर ₹3000 प्रति एकड़ के हिसाब से प्रोत्साहन राशि मिलेगी। लेकिन किसानों को पांच शर्तों का पालन करना होगा। पांच शर्तो का पालन करने पर सरकार प्रोत्साहन राशि बढ़ाकर 15000 तक कर देगी। अधिकारी ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य जलवायु को सुरक्षित बनाने के साथ है किसानों की आय में बढ़ोतरी करना है।

Also Read:MP Tourism News: राजस्थान के तर्ज पर मप्र के 11 किलों को बनाया जाएगा हेरिटेज होटल, लिस्ट में है कई बड़े फ़ोर्ट का नाम, देखें लिस्ट

इन शर्तो का करना होगा पालन

1. पराली जलाने से मुक्त खेती को अपनाना।

2- कृषि ऋण का समय पर भुगतान।

3- उर्वरक का बहुत कम इस्तेमाल वाली तिहलन व दलहन फसल का उत्पादन।

4- पानी के बहुत कम उपयोग वाली कृषि पद्धतियों को अपनाना।

5- कीटनाशकों का कम से कम उपयोग।

Also Read:MP Today News: मध्य प्रदेश के बैतूल में नरवाई जलाने पर प्रशासन की सख्ती, 32 किसानों पर एफआईआर दर्ज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button