MP News: श्रमिकों के लिए खुशखबरी , अब हर महीने इतने हजार रुपए देगी सरकार, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया ऐलान

MP News
MP News

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को रतलाम से मजदूरों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। मंगलवार को रतलाम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सातवें अधिवेशन का शुभारंभ किया और इस मौके पर उन्होंने मजदूरों के लिए प्रदेश सरकार के द्वारा चलाए जा रहे हैं योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की हर संभव सहायता करने का हम प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मजदूरों को हर महीने अनुग्रह राशि देने की बात भी कहीं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार रोजगार मूलक उद्योगों को स्थापित करने को बढ़ावा दे रही है जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने अधिवेशन में मिलेगी अपन पर भोपाल में महासंघ के साथ बैठक करके हर बिंदु पर निर्णय लेने का बात भी कहा।

मजदूरों के लिए मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा (MP News)

अधिवेशन के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने इंदौर की हुकुमचंद मिलकर 4800 मजदूरों के 224 करोड रुपए का बकाया भुगतान कर दिया है। उन्होंने कहा कि सज्जन मिलकर मजदूरों का बकाया भी हम जल्द से जल्द भुगतान करेंगे।

Also Read:MP News: एमपी में बनेगा नया रेलवे स्टेशन और 7700 करोड़ की बिजली यूनिट, 10 हजार को रोजगार

श्रमिकों को हर महीने मिलेगा ₹5000

इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मजदूरों को हम सौगात देने की बात कही और बताया कि सरकार श्रमिकों को हर महीने ₹5000 की अनुग्रह राशि देगी। मजदूरों की आर्थिक स्थिति ठीक करने के लिए मोहन सरकार हर महीने राशि देने का फैसला ली है।

Also Read:MP News : मध्य प्रदेश में यहां पर बन रहा वेस्टर्न बाईपास, कई गांव की जमीन का होगा अधिग्रहण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button