Mp School Timing Change: मध्य प्रदेश में बदला स्कूलों का समय, जानें कितने बजे खुलेंगे

Mp School Timing Change
Mp School Timing Change

Mp School Timing Change: मध्य प्रदेश  में गर्मी का कहर जारी है। कई जिलों में तापमान 45 डिग्री से अधिक तापमान पहुंच गया है जिसकी वजह से घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में हीट वेव का चेतावनी जारी की है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए मध्य प्रदेश में स्कूलों का टाइमिंग बदल दिया गया है।

मध्य प्रदेश में गर्मी का कहर जारी (Mp School Timing Change)

मध्य प्रदेश में प्रचंड गर्मी के वजह से लोग परेशान हो रहे हैं। भोपाल रतलाम उज्जैन सीहोर ग्वालियर सहित कई जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच चुका है।बढ़ते तापमान को देखते हुए जिलों के कलेक्टर्स अपने यहां के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन कर रहे हैं।

भोपाल में बदल गया स्कूल का टाइमिंग

भोपाल और रतलाम जिलों के कलेक्टर्स ने आज स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है, भोपाल कलेक्टर ने आदेश के अनुसार जिले में संचालित सभी स्कूलों में नर्सरी से 8वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल 12 बजे तक ही लगेंगे। यह आदेश सिर्फ सरकारी स्कूल में नहीं बल्कि प्राइवेट स्कूलों पर भी लागू होता है।

Also Read:MP CM TODAY NEWS: कर्मचारियों के बल्ले बल्ले! 9 साल बाद होंगे प्रमोशन, सीएम मोहन यादव का ऐलान, दी अहम जानकारी

रतलाम जिले के स्कूलों के टाइमिंग में भी हुआ बदलाव

रतलाम कलेक्टर ने भी स्कूलों के समय में परिवर्तन का आदेश जारी किया है, आदेश के मुताबिक कक्षा नर्सरी से 12 वीं तक के सभी स्कूल सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित किये जा सकेंगे, ये आदेश सभी शासकीय, प्राइवेट, सीबीएसई, आईसीएसई सभी पर लागू होगा।

Also Read:MP News: मप्र में इस नदी पर खर्च होंगे 44 हजार करोड़, इतने जिलों को होगा फायदा

ग्वालियर के स्कूल की टाइमिंग में भी हुआ बदलाव

 

ग्वालियर कलेक्टर ने 31 मार्च को जारी आदेश में प्ले ग्रुप से कक्षा 2 तक की कक्षाएं सुबह से 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक और कक्षा 3 से कक्षा 12 वीं तक की कक्षाएं सुबह 8 बजे से दोपहर 1:30 तक संचालित करने के आदेश जारी किये हैं, ये आदेश 1 अप्रैल से प्रभावी है।

Also Read:MP News: मप्र में इस नदी पर खर्च होंगे 44 हजार करोड़, इतने जिलों को होगा फायदा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button