MP News: मप्र में इस नदी पर खर्च होंगे 44 हजार करोड़, इतने जिलों को होगा फायदा

MP News: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा नदियों को सूखने से बचाने के लिए लगातार प्रयत्न किया जा रहा है।राज्य में लगातार जल संकट बढ़ता जा रहा है जिससे निपटने के लिए सरकार ने अहम कदम उठाया है। सरकार के द्वारा केन और बेतवा नदियों को जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना की शुरुआत की गई है जिसके शुरू होने के बाद बुंदेलखंड के लोगों को जल संकट से मुक्ति मिल जाएगी। परियोजना को शुरू करने में 44605 करोड रुपए की लागत आएगी। इसके शुरू होने के बाद राज्य के 10 जिलों को पानी की संकट से निजात मिल जाएगा।
जानिए क्या हैं केन और बेतवा नदियों को जोड़ने की योजना (MP News)

राज्य के बुंदेलखंड क्षेत्र में जल संकट एक बहुत ही पुरानी समस्या है जिसे दूर करने के लिए अब सरकार ने किन और बेतवा नदियों को जोड़ने की योजना बनाई है। इस प्रोजेक्ट में दोनों नदियों को एक नहर के माध्यम से जोड़ दिया जाएगा जिससे क्षेत्र में पानी की समस्या का समाधान होगा।
Also Read:Betul Today News: चांदी के छत्र और चरणों से सजेगा बालाजी का रथ, पांच जगह होगी महाआरती
मध्य प्रदेश की मुख्य नदी है केन नदी

केन नदी का उद्गम मध्य प्रदेश के कटनी जिले के विंध्याचल पर्वतमाला से हुआ है। यह नदी पन्ना जिले से होकर उत्तरप्रदेश के बांदा जिले तक बहती है और कुल 427 किलोमीटर का सफर तय करती है। इस नदी को बेतवा से जोड़ने के बाद पानी की बर्बादी पूरी तरह से रुक जाएगी और केन नदी सालभर पानी से लबालब बनी रहेगी।



