MP CM TODAY NEWS: कर्मचारियों के बल्ले बल्ले! 9 साल बाद होंगे प्रमोशन, सीएम मोहन यादव का ऐलान, दी अहम जानकारी

MP CM TODAY NEWS
MP CM TODAY NEWS

MP CM TODAY NEWS: मध्य प्रदेश के लगभग 4 लाख से अधिक अधिकारी कर्मचारियों को जल्द ही प्रमोशन मिलने वाला है। CM डॉ. मोहन यादव ने पदोन्नति को लेकर ऐलान कर दिया है और उन्होंने कैबिनेट में इसको लेकर जल्द ही प्रस्ताव लिए जाने की जानकारी भी दी है।

बता दें कि लगभग 8 साल से कर्मचारी प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे। डॉ. मोहन यादव ने पदोन्नति को लेकर कहा कि प्रतिबंध हटाने के रास्ते निकाल लिए है। जल्द ही कैबिनेट इस पर प्रस्ताव भी लेंगे। यादव ने कहा कि 8 साल से अधिक समय से कर्मचारियों अधिकारियों के पदोन्नति का मसाला उलझा हुआ था।अब सरकार ने उनके प्रमोशन करने का फैसला ले लिया है। अधिकारी-कर्मचारी लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे। अब तक हजारों कर्मचारी अधिकारी बिना प्रमोशन के ही रिटायर हो चुके हैं।

निकल गया समाधान (MP CM TODAY NEWS)

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि सरकार ने अलग-अलग स्तर पर चर्चा की है। इसके बाद समस्या का समाधान निकाला है। उन्होंने मंत्रियों, डिप्टी सीएम सहित सभी वर्गों के साथ मिलकर प्रमोशन का रास्ता तलाशा है। जल्द ही प्रमोशन शुरू कर दिए जाएंगे और इसको कैबिनेट से मंजूरी मिल जाएगी।

2016 से रुका है प्रमोशन

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा 30 अप्रैल 2016 से मध्य प्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम 2012 में आरक्षण का प्रावधान खत्म कर दिया था। इसके कारण सरकार ने 12 मई 2016 को इसके इस निर्णय के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। तब से प्रदेश में पदोन्नति पर रोक लगी हुई है।

1 लाख कर्मचारी बिना प्रमोशन रिटायर

बता दें कि 2016 से अब तक रोक के चलते बिना प्रमोशन के एक लाख से ज्यादा कर्मचारी रिटायर हो चुके हैं। एक डाटा के अनुसार हर महीने लगभग 3000 कर्मचारी रिटायर होते हैं। इस हिसाब से 8 साल 11 माह और 8 दिन हो चुके हैं। इस अवधि में लगभग 1 लाख 50 हजार से अधिक कर्मचारी रिटायर हो चुके हैं। इनमें से एक लाख ऐसे कर्मचारी थे, जिन्हें इस अवधि के दौरान प्रमोशन मिलना था, लेकिन उन्हें प्रमोशन मिले बिना ही रिटायर कर दिया गया।

हाई कोर्ट जाने पर मिला कई को प्रमोशन

मध्य प्रदेश में कई विभागों 500 से अधिक अधिकारी कर्मचारियों को कोर्ट के फैसले के बाद पदोन्नति का लाभ दिया गया है। कई मामलों में कर्मचारी हाईकोर्ट गए और उन्होंने यहां से पदोन्नति हासिल की इस तरह लगभग 500 कर्मचारी प्रमोशन का लाभ प्राप्त कर चुके हैं।

Also Read:Betul Today News: राष्ट्रीय हिन्दू सेना ने भवानी गावंडे का फूंका पुतला, एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button