Betul Crime News: बैतूल के आमला में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में भोपाल रेफर
Betul Crime News: A youth was shot in broad daylight in Amla, Betul, referred to Bhopal in critical condition

Betul Crime News: बैतूल जिले के आमला थाना क्षेत्र के तिरमहू गाँव मे एक युवक को अज्ञात लोगों ने दिनदहाड़े गोली मार दी है। युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल भर्ती किया है। सूचना मिलते ही आमला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक देवगांव निवासी दुर्गेश सरले उम्र 26 वर्ष अपने दोस्त के साथ ग्राम तिरमहू गया था। युवक अपने दोस्त के घर के सामने बैठा था तभी शाम 4 बजे अज्ञात लोगों ने युवक को गोली मार दी।
- यह भी पढ़ें;- MP Big News: मध्य प्रदेश के इस जिले में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
गोली युवक के पीठ में रीढ़ की हड्डी में लगी है। युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए आमला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती किया था। यहां से युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया हालत गंभीर होने पर भोपाल रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर गोली कांड की जांच शुरू कर दी है।



