MPESB: खुशखबरी! मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती पर बड़ा अपडेट, भरे जाएंगे 10 हजार पद

MPESB: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के द्वारा 10000 पदों पर शिक्षक भर्ती की परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी गई है। परीक्षा 20 अप्रैल 2024 से शुरू होगी और यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी।
परीक्षा का समय (MPESB)
परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:00 से 11:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3:00 से 5:00 बजे तक होगी। तय समय से 2 घंटे पहले आपके एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा।
इन गाइडलाइन का करना होगा पालन
- सभी अभ्यर्थियों के लिए आधार रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। केवल UIDAI द्वारा सत्यापित ई-आधार को ही मान्यता दी जाएगी।
- उम्मीदवार को मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र जैसे मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट में से किसी एक को साथ लाना होगा।
- नियम पुस्तिका में निर्धारित परिचय पत्र के अलावा आधार कार्ड या उसकी फोटोकॉपी /VID नंबर भी अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा।
- परीक्षा में शामिल होने के दौरान बहुस्तरीय बायोमेट्रिक सत्यापन आवश्यक होगा।
- परीक्षा केंद्र पर देरी से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, लॉग टेबल, स्मार्ट वॉच और अन्य किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का प्रयोग सख्त वर्जित रहेगा।
- उम्मीदवार केवल अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र क्रमांक से ही प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे, जिसकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी।
- आवेदकों को मध्य प्रदेश के रोजगार कार्यालय में लाइव रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।
- परीक्षा केंद्र पर काले बॉल पेन के साथ-साथ मंडल की वेबसाइट से डाउनलोड किया गया प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य है।
- परीक्षा प्रारंभ होने के बाद किसी भी स्थिति में परीक्षा कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
परीक्षा केंद्र
बालाघाट, भोपाल , ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर शामिल है। इसके साथ ही खंडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी, उज्जैन में भी परीक्षा केंद्र तैयार किया जाएगा।



